Sonbhadra News: एसपी अभिषेक वर्मा ने जनता दर्शन में सुनीं शिकायतें, त्वरित और निष्पक्ष निस्तारण के दिए निर्देश.
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 16 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दर्शन में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी और धोखाधड़ी सहित पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतें सामने आईं।
sonbhadra
4:48 PM, Feb 16, 2026
Share:


किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए- अभिषेक वर्मा।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने 16 फरवरी 2026 को पुलिस कार्यालय में जनता दर्शन कार्यक्रम आयोजित किया। इस दौरान उन्होंने जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों से आए फरियादियों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। जनता दर्शन में भूमि विवाद, पारिवारिक विवाद, मारपीट, गुमशुदगी और धोखाधड़ी सहित पुलिस से संबंधित अन्य शिकायतें सामने आईं। फरियादियों ने अपनी समस्याओं से पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र ने प्रत्येक फरियादी की समस्या को व्यक्तिगत रूप से सुना। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को इन शिकायतों का निष्पक्ष, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शिकायतों का निस्तारण संवेदनशीलता, पारदर्शिता और कानून के दायरे में किया जाए। किसी भी फरियादी को अनावश्यक रूप से परेशान न किया जाए। साथ ही, जिन मामलों में त्वरित कार्रवाई की आवश्यकता है, उनमें तत्काल प्रभाव से कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया। जनता दर्शन कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आमजन की समस्याओं को सीधे सुनकर उनका समाधान करना है। इससे पुलिस-जन संवाद सशक्त होता है और आम जनता में पुलिस के प्रति विश्वास और अधिक मजबूत होता है।



