ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp conducted on site inspection of chhath ghats gave necessary guidelines

Sonbhadra News: एसपी ने छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने चोपन थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। छठ पर्व के दौरान नदी और तालाबों के घाटों पर पुलिस, पीएसी, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया। इसके अतिरिक्त, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से निरंतर गश्त और निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए।

sonbhadra

6:23 PM, Oct 21, 2025

Share:

Sonbhadra News: एसपी ने छठ घाटों का किया स्थलीय निरीक्षण, दिए आवश्यक दिशा-निर्देश.
logo

संवेदनशील घाटों पर कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने का एसपी सोनभद्र का निर्देश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा ने आगामी छठ महापर्व के मद्देनजर चोपन थाना क्षेत्र के प्रमुख छठ घाटों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। निरीक्षण के दौरान, पुलिस अधीक्षक ने घाटों पर सुरक्षा व्यवस्था, यातायात प्रबंधन, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, गोताखोरों की तैनाती, भीड़ नियंत्रण और महिला श्रद्धालुओं की सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी कर ली जाएं। छठ पर्व के दौरान नदी और तालाबों के घाटों पर पुलिस, पीएसी, जल पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की पर्याप्त तैनाती सुनिश्चित करने को कहा गया।

विज्ञापन

Img

इसके अतिरिक्त, अग्निशमन दल, एम्बुलेंस, होमगार्ड और स्थानीय प्रशासन के समन्वय से निरंतर गश्त और निगरानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक ने यह भी निर्देशित किया कि घाटों पर आने-जाने वाले मार्गों पर यातायात सुगम रहे, जिसके लिए ट्रैफिक पुलिस विशेष व्यवस्था करे।संवेदनशील घाटों पर कैमरों और सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से निगरानी रखने तथा महिला पुलिस कर्मियों की पर्याप्त तैनाती के साथ 'मिशन शक्ति' के तहत सतर्क दृष्टि रखने के निर्देश भी दिए गए। उन्होंने स्पष्ट किया कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही अस्वीकार्य होगी। इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय, क्षेत्राधिकारी नगर, प्रभारी निरीक्षक चोपन सहित अन्य पुलिस अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। अंत में, पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय नागरिकों से छठ पर्व जैसे धार्मिक आयोजन में शांतिपूर्ण, स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.