ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp delegation reached sonbhadra distributed a check of rs 1 lakh to each victim s family who lost their lives in the mining accident

Sonbhadra News: सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सोनभद्र, खनन हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक किया वितरित.

बीते 15 नवंबर को हुए एक खदान हादसे में सात आदिवासी मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। सपा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

sonbhadra

5:07 PM, Jan 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: सपा का प्रतिनिधिमंडल पहुंचा सोनभद्र, खनन हादसे में जान गंवाने वाले प्रत्येक पीड़ित परिवार को एक लाख रुपये का चेक किया वितरित.
logo

राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर ₹1 लाख के चेक सौंपा गया , न्याय की लड़ाई का सपा ने किया वादा।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

बीते 15 नवंबर को हुए एक खदान हादसे में सात आदिवासी मजदूरों की मौत हो गई। इस घटना के बाद समाजवादी पार्टी (सपा) का एक प्रतिनिधिमंडल पीड़ित परिवारों से मिलने पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने मृतकों को श्रद्धांजलि दी और प्रत्येक परिवार को एक लाख रुपये के चेक वितरित किए। सपा ने उत्तर प्रदेश सरकार से मृतकों के परिवारों को 50 लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

Img

सपा सांसद वीरेंद्र सिंह आरोप लगाया कि सरकार बड़े लोगों के लिए काम करती है और कल्याणकारी राज्य के अपने दायित्वों का निर्वहन नहीं कर रही है। पार्टी ने सोनभद्र में पोकलेन जैसी बड़ी मशीनों और ब्लास्टिंग के जरिए हो रहे बेलगाम अवैध खनन पर चिंता व्यक्त की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि अवैध खदानों में सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं हैं, जिससे गहरी खुदाई और दीवारों के ढहने जैसी घटनाएं हो रही हैं। उन्होंने क्षेत्र में अत्यधिक प्रदूषण के स्तर पर भी प्रकाश डाला, जिससे आम आदमी के लिए सांस लेना मुश्किल हो रहा है।

Img

सपा ने सवाल उठाया कि खनन से होने वाले प्रदूषण और अवैध खनन को रोकने के लिए कोई प्रावधान क्यों नहीं किया जा रहा है, जबकि ब्लास्टिंग और मशीनों से खनन पर रोक है। प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से अवैध खनन में लिप्त लोगों पर अंकुश लगाने और उन्हें बेनकाब करने की अपील की। उन्होंने कहा कि सोनभद्र एक ऐसा जनपद है जो अपनी खनिज संपदा और बिजली उत्पादन से प्रदेश को भारी राजस्व देता है, लेकिन यहां के स्थानीय लोगों की स्थिति दयनीय है। सरकार पर आरोप लगाया गया कि उसे क्षेत्र की समस्याओं की कोई चिंता नहीं है।प्रतिनिधिमंडल ने सरकार को असंवेदनशील बताते हुए कहा कि घटनास्थल से मात्र 5 किलोमीटर दूर 'आदिवासी गौरव' कार्यक्रम आयोजित किया गया था।

Img

इसके बावजूद, मृतकों के प्रति कोई संवेदना व्यक्त नहीं की गई और न ही कोई मुआवजा दिया गया। सरकार पर संविधान के संरक्षण में अपनी भूमिका ठीक से न निभाने का भी आरोप लगाया गया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि इससे पहले पीड़ित परिवार लखनऊ में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से मिले थे। उस मुलाकात के दौरान अखिलेश यादव ने बच्चों को 30,000 रुपये नकद सहायता प्रदान की थी।

Img

वहीं से सभी परिवारों को 1 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा भी की गई थी। सपा प्रतिनिधिमंडल ने परिवारों की दयनीय स्थिति पर चिंता व्यक्त की, जहां छोटे बच्चे और बुजुर्ग माता-पिता हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन नहीं कर पा रही है। सपा ने आश्वासन दिया कि उनकी सरकार बनने पर निश्चित रूप से मदद की जाएगी, जिसमें प्रत्येक महिला को 40,000 रुपये की सहायता प्रदान करना शामिल है ताकि वे अपनी आजीविका चला सकें।

विज्ञापन

Img

पीड़ित परिवारों से मिली जानकारी के अनुसार, सरकार ने अपनी ओर से कोई सहायता नहीं दी है। उनके मुताबिक, केवल श्रमिक योजना के तहत 1.25 लाख रुपये की अनुबंधित राशि संबंधित विभाग द्वारा दी गई है। प्रतिनिधिमंडल ने खदान की वैधता, खनन नियमों का पालन, श्रमिकों की सुरक्षा के इंतजाम और आकस्मिक मृत्यु के बाद मुआवजे जैसे बिंदुओं पर सरकार से गहन जांच की मांग की।

Img

सपा प्रतिनिधिमंडल ने सरकार से अपने कर्तव्य का पालन करने और प्रत्येक पीड़ित परिवार को मुआवजे के साथ-साथ धनराशि बढ़ाकर कम से कम 50 लाख रुपये देने की अपील की, ताकि वे अपना जीवन ठीक तरीके से चला सकें। खनन हादसे में परिवार के दो सदस्यों को खोने वाली पीड़िता ने कहा कि अखिलेश यादव के द्वारा भेजे गए प्रतिनिधियों के द्वारा उनके लिए एक-एक लाख रु का चेक दिया गया। पीड़िता ने कहा सरकार से उनकी मांग है कि 50 लाख रुपए के साथ-साथ हम पीड़ित परिवारों के एक-एक सदस्य को सरकारी नौकरी भी दी जाए।

Img

वही सपा जिला उपाध्यक्ष रमेश यादव ने कहा कि लखनऊ मैं एक सपा की टीम सोनभद्र से गई थी और जो यहां के पीड़ित परिजन थे। उन्हें 25-25 हजार नगद एवं उनके रहने खाने की व्यवस्था करते हुए एक प्रतिनिधिमंडल का चयन किया गया था। जिसने पीड़ित के परिजनों के घर पर आकर उनको एक-एक लाख रुपए का चेक प्रदान किया। रमेश यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पीड़ित परिवारों को हर संभव मदद एवं उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया।

Img

बता दे कि पार्टी नेताओं ने शोक संतप्त परिवारों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। चेक सौंपते समय उन्होंने कहा कि यह सहायता राशि पीड़ित परिवारों के दुख को कम नहीं कर सकती, लेकिन पार्टी हर हाल में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने न्याय की लड़ाई सड़क से लेकर सदन तक लड़ने का वादा किया। प्रतिनिधिमंडल में चंदौली के सांसद वीरेंद्र सिंह, भदोही के विधायक जाहिद बेग और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा प्रमुख रूप से शामिल थे। नेताओं ने बिल्ली-मारकुंडी पहुंचकर पीड़ित परिवारों से अलग-अलग मुलाकात की और घटनाक्रम की जानकारी ली।

Img

इस दौरान परिवारजनों ने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि खनन क्षेत्र में नियमों को ताक पर रखकर काम कराया जा रहा था। उन्होंने आरोप लगाया कि हादसे के बाद जिम्मेदार लोग मौके से गायब हो गए थे। सपा नेताओं ने सोनभद्र के खनन क्षेत्र में लंबे समय से चली आ रही अव्यवस्था, भ्रष्टाचार और प्रशासनिक लापरवाही की आलोचना की। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रहे हादसे इस बात का प्रमाण हैं कि मजदूरों की जान की कोई कीमत नहीं समझी जा रही।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.