राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news sp district secretary pramod yadav targets bjp government regarding shortage of gas cylinders

Sonbhadra News: गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा जिला सचिव प्रमोद यादव का भाजपा सरकार पर निशाना.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और करीब 60 रुपये कीमत बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन आज जनता रसोई गैस सिलेंडर के लिए भटक रही है। जनप्रतिनिधि, समाज कल्याण मंत्री, घोरावल व सदर के विधायक पर जनता की मूलभूत समस्याओं पर मौन होने का सपा का आरोप।

sonbhadra

3:42 PM, Mar 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: गैस सिलेंडर की किल्लत को लेकर सपा जिला सचिव प्रमोद यादव का भाजपा सरकार पर निशाना.
logo

गैस सिलेंडर की किल्लत व कीमत बढ़ोतरी पर सपा का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को घरेलू गैस सिलेंडर की किल्लत और करीब 60 रुपये कीमत बढ़ोतरी के विरोध में प्रदर्शन कर सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई, बेरोजगारी और शिक्षा की समस्याएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे आम जनता परेशान है। वहीं जिला सचिव आनंद पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में महिलाएं, किसान, नौजवान और व्यापारी सभी त्रस्त हैं। वही गैस सिलेंडर की किल्लत और कीमतों में बढ़ोतरी को लेकर समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि आज प्रदेश और देश की जनता गैस सिलेंडर के लिए दर-दर भटक रही है, जबकि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले अच्छे दिन लाने का वादा किया था। प्रमोद यादव ने कहा कि जब से भाजपा की सरकार बनी है, तब से लगातार महंगाई बढ़ रही है और जनता परेशान हो रही है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने आरोप लगाया कि गैस की किल्लत के साथ-साथ सिलेंडर के दाम में लगभग 60 रुपये की बढ़ोतरी कर दी गई है, जिससे आम लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। उन्होंने कहा कि सोनभद्र जिले में भी गैस सिलेंडर को लेकर हाहाकार की स्थिति है, लेकिन जिले के जनप्रतिनिधि और भाजपा के मंत्री, घोरावल व सदर के विधायक इस मुद्दे पर चुप्पी साधे हुए हैं और जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। इस दौरान प्रमोद यादव ने शायरी के माध्यम से भाजपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा, “क्या हुआ भाजपा सरकार तेरे अच्छे दिन के वादों का, वो कसम, वो तेरा वादा भूलेंगे ना हम। इस बार जनता आपको भुला देगी और जवाब देगी।” उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार ने प्रदेश की जनता को महंगाई की आग में झोंकने का काम किया है। इसी के विरोध में कार्यकर्ताओं द्वारा चूल्हे पर चाय बनाकर सरकार को आईना दिखाने का प्रयास किया गया। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया। प्रदर्शन में सुरेश अग्रहरी, रवी भारती, अरविंद सरोज, मुन्ना सिंह, संदीप पटेल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.