Sonbhadra News: 2027 की सियासी जंग की तैयारी में जुटी सपा, अखिलेश यादव से नजमुद्दीन ईदरिशी नेताओं की अहम मुलाकात.
2027 विधानसभा चुनाव को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से अब्दुल खालिक ईदरिशी और नजमुद्दीन इदरीसी की अहम मुलाकात हुई। बैठक में बूथ स्तर पर संगठन मजबूत करने और पीडीए सामाजिक समीकरण को धार देने पर मंथन हुआ। ओबरा व सोनभद्र की राजनीतिक स्थिति को लेकर नजमुद्दीन इदरीसी ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष सुझाव रखे।
sonbhadra
1:21 PM, Aug 19, 2026
Share:


सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव से मुलाकात करते ईदरिशी समाज के नेता अब्दुल खालिक ईदरिशी व नजमुद्दीन इदरीसी, साथ में मौजूद पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: अनुज जायसवाल।
सोनभद्र।
आगामी उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर समाजवादी पार्टी ने संगठनात्मक तैयारियों को तेज करना शुरू कर दिया है। इसी क्रम में सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव से ईदरिशी समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश उपाध्यक्ष अब्दुल खालिक ईदरिशी तथा अल्पसंख्यक सभा के प्रदेश सचिव नजमुद्दीन इदरीसी की महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुलाकात हुई। इस दौरान आगामी चुनाव को लेकर पार्टी की रणनीति और संगठन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। सपा मुख्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान प्रदेश के मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम के साथ-साथ पार्टी की जमीनी स्थिति पर भी विचार-विमर्श किया गया। बैठक में खास तौर पर 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर जोर दिया गया। नेताओं ने कहा कि चुनावी तैयारियों को समय रहते मजबूत करने से पार्टी को जमीनी स्तर पर इसका लाभ मिल सकता है।
संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने पर जोर-:
बैठक में समाजवादी पार्टी के PDA यानी पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक सामाजिक समीकरण को और मजबूत बनाने की रणनीति पर भी चर्चा हुई। नेताओं ने संगठन में विभिन्न वर्गों की भागीदारी बढ़ाने और कार्यकर्ताओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने पर जोर दिया। साथ ही क्षेत्रीय स्तर पर पार्टी की गतिविधियों को और प्रभावी बनाने को लेकर सुझाव रखे गए।
विज्ञापन
ओबरा विधानसभा क्षेत्र के सपा नेता नजमुद्दीन इदरीसी ने पार्टी नेतृत्व के समक्ष ओबरा विधानसभा क्षेत्र के साथ ही सोनभद्र की राजनीतिक परिस्थितियों और संगठन की स्थिति से जुड़े महत्वपूर्ण सुझाव रखे। उन्होंने क्षेत्र में संगठन को और सक्रिय करने तथा कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों से जोड़ने को लेकर अपनी बात रखी। वहीं अब्दुल खालिक ईदरिशी ने ईदरिशी समाज की संगठनात्मक भूमिका और पार्टी की गतिविधियों में समाज की भागीदारी को लेकर चर्चा की। उन्होंने समाज के लोगों को संगठन से जोड़ने और जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने की दिशा में भी विचार रखे।
2027 में मजबूत प्रदर्शन का लक्ष्य-:
बैठक के दौरान आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को मजबूत स्थिति में पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर काम करने पर जोर दिया गया। पार्टी नेतृत्व की ओर से संगठनात्मक गतिविधियों को लगातार सक्रिय रखने और बूथ स्तर पर तैयारियों को मजबूत करने की दिशा में काम करने की बात कही गई।मुलाकात के बाद क्षेत्रीय सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं में भी उत्साह देखा जा रहा है। इसे आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिहाज से महत्वपूर्ण संगठनात्मक मुलाकात माना जा रहा है।
