Sonbhadra News: सपा ने आरोप लगाकर भाजपा के “झूठे वादों” की प्रतीकात्मक प्रदर्शनी लगाई.
समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, बंद ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के 'झूठे वादों' की एक प्रतीकात्मक प्रदर्शनी भी लगाई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य केवल कागजो
sonbhadra
5:46 PM, Feb 19, 2026
Share:


रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने रॉबर्ट्सगंज के स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने महंगाई, बेरोजगारी, बंद ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट जैसे मुद्दों को लेकर सरकार पर निशाना साधा। प्रदर्शनकारियों ने भाजपा के 'झूठे वादों' की एक प्रतीकात्मक प्रदर्शनी भी लगाई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए कहा कि भाजपा सरकार के विकास कार्य केवल कागजों तक सीमित रह गए हैं। उन्होंने बताया कि सोनभद्र में ट्रामा सेंटर बंद होने के कारण गरीब मरीजों को वाराणसी का सहारा लेना पड़ता है। यादव ने किसान, नौजवान और व्यापारी सभी को परेशान बताया। प्रमोद यादव ने बाईपास निर्माण को लेकर व्यापारियों में व्याप्त डर का भी जिक्र किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सदर विधायक ने इस महत्वपूर्ण मुद्दे पर सदन में आवाज तक नहीं उठाई। यादव ने भाजपा सरकार पर जनता का शोषण करने का आरोप लगाया। सपा नेता मनीष त्रिपाठी और सुरेश अग्रहरि ने कहा कि भाजपा शासन में दवाएं, पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस महंगी हो गई है। उन्होंने गिट्टी-बालू की बढ़ती कीमतों और 'हर घर जल नल योजना' में भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया, जिसके तहत सोनभद्र में शुद्ध पानी नहीं पहुंच रहा है। नेताओं ने जिले की सड़कों की जर्जर हालत पर भी चिंता व्यक्त की और स्थानीय भाजपा विधायकों पर निष्क्रियता का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान, सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि यह प्रदर्शनी भाजपा सरकार के 'झूठे विकास' को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में भाजपा के 9 साल के शासन के बावजूद जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है। किसानों और नौजवानों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद यादव ने याद दिलाया कि समाजवादी सरकार में ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट बनकर तैयार थे, लेकिन भाजपा सरकार ने सोनभद्र में उन्हें चालू नहीं किया। उन्होंने 'हर घर जल नल योजना' को भी कागजी बताया, जिसके तहत सोनभद्र में किसी के घर स्वच्छ पानी नहीं पहुंच रहा है। यादव ने हाल ही में महोबा में जलशक्ति मिशन की एक टंकी से पानी बहने का उदाहरण भी दिया। उन्होंने कहा जल शक्ति मिशन भ्रष्टाचार की भेट चढ़ गया है यह बताने की जरूरत नहीं है और यह इनका जो 9 साल का बजट है केवल जनता को गुमराह करने का काम किया जा रहा है आज प्रदेश की जनता महंगाई की आग में जल रहा है। इस मौके पर दीपक पटेल, अंकित अग्रहरि, मुन्ना कुशवाहा, अर्जुन खरवार, अशोक केवट, जुनैद अंसारी, अरविंद कोल और सूरज भारती सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
