ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s demonstration on health misconduct sp s charge away from power party mla people

Sonbhadra News: स्वास्थ दुर्व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन, सपा का आरोप सत्ता दल के विधायक जनता की सस्याओ से दूर.

सोनभद्र जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को स्ट्रेचर पर बिठाकर अपना विरोध जताया। सपा का आरोप महिला डॉक्टर होने के बावजूद गर्भवती महिलाओं को निजी अस्पतालों में भेजा जा रहा है।

sonbhadra

3:56 PM, Sep 3, 2025

Share:

Sonbhadra News: स्वास्थ दुर्व्यवस्था को लेकर सपा का प्रदर्शन, सपा का आरोप सत्ता दल के विधायक जनता की सस्याओ से दूर.
logo

स्वास्थ्य सेवाओं की खस्ता हालत के विरोध में समाजवादी पार्टी का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

जिला अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति को लेकर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने स्वास्थ्य मंत्री को स्ट्रेचर पर बिठाकर प्रदर्शन किया। जिला अस्पताल में कई महत्वपूर्ण सुविधाएं बंद पड़ी हैं। ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट काम नहीं कर रहे हैं। अल्ट्रासाउंड के लिए मरीजों को एक महीने तक प्रतीक्षा करनी पड़ती है। डिजिटल एक्स-रे मशीन भी खराब है।

Img

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि मेडिकल कॉलेज का दर्जा मिलने के बाद से अस्पताल की स्थिति बिगड़ी है। मरीजों को दवाएं नहीं मिल रही हैं। उन्हें बाहर से दवाएं खरीदने को कहा जाता है। डॉक्टरों की भी कमी है। समाजवादी पार्टी का आरोप है कि अस्पताल में भ्रष्टाचार चरम पर है। स्वास्थ्य मंत्री और स्थानीय विधायक इन समस्याओं पर ध्यान नहीं दे रहे हैं। यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के समय ट्रामा सेंटर चालू था, लेकिन अब वह बंद पड़ा है।

पार्टी कार्यकर्ता इन मुद्दों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। वही समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता ने बताया कि जिला अस्पताल में हड्डी के डॉक्टर नहीं है और महिला डॉक्टर होने के बावजूद महिलाएं को निजी हॉस्पिटल में प्रसव के लिए भेजा जा रहा है। जिससे उनकी आर्थिक क्षति होती है।

Img

समाजवादी पार्टी महिला जिलाध्यक्ष गीता गोड़ ने इस दौरान बताया कि जिला अस्पताल को मेडिकल कॉलेज का नाम दे दिया गया। फिर भी अस्पताल में मरीजो को बेहतर सुविधा उपलब्ध नहीं हो पा रही।आलम यह है कि 9 महीने की प्रेग्नेंट औरतों को बहाना करके डॉक्टर ना होने का बात कह दी जाती है। जबकि बाहर से बहुत अच्छे-अच्छे डॉक्टर आए हैं।

Img

फिर भी मरीजों को कोई बेहतर सुविधा न मिलने से विपक्ष नाराज़ है। सरकारी डॉक्टर होने के बाद भी मरीज को देखने की पहल नहीं करते मौजूदा स्टाफ। लगातार उनके व्यवहार से मरीज प्राइवेट अस्पतालों की तरफ रुख कर रहे हैं सोनभद्र के लिए अब बहुत ही दयनीय स्थित हो गई है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.