मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s protest against inflation and cylinder prices sharp attack on the government

Sonbhadra News: महंगाई और सिलेंडर कीमतों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सरकार पर तीखा हमला.

सपा नेता प्रमोद यादव ने महंगाई को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि “अच्छे दिन” का वादा पूरी तरह फेल साबित हुआ है। कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से व्यापारी और आम जनता परेशान हैं। सपा नेताओं का आरोप है कि महंगाई से गरीब और कामगार वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है। उन्होंने जनता से अपील की कि 2027 में सरकार बदलने का निर्णय लें।

sonbhadra

4:55 PM, May 3, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई और सिलेंडर कीमतों के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सरकार पर तीखा हमला.
logo

सपा नेताओं का आरोप है कि महंगाई से गरीब और कामगार वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, सोनभद्र।

बढ़ती महंगाई और गैस सिलेंडर की कीमतों को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। इसी क्रम में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर विरोध प्रदर्शन कर भारतीय जनता पार्टी की सरकार के खिलाफ जोरदार नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले जनता से “अच्छे दिन” लाने का वादा किया था, लेकिन वर्तमान स्थिति इसके बिल्कुल विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि आज देश और प्रदेश की जनता महंगाई की मार से जूझ रही है और सरकार इसे नियंत्रित करने में विफल साबित हो रही है। प्रमोद यादव ने विशेष रूप से कमर्शियल गैस सिलेंडर की बढ़ती कीमतों का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसका दाम 3000 रुपये के पार पहुंच गया है, जिससे होटल व्यवसाय, छोटे व्यापारी और आम नागरिक प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि इसका सीधा असर रोजमर्रा की वस्तुओं पर पड़ रहा है और आम आदमी की थाली महंगी होती जा रही है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि जो चाय पहले 5 रुपये में मिलती थी, वह अब 10 रुपये में मिलने लगी है, जिससे आम उपभोक्ता की जेब पर अतिरिक्त बोझ पड़ रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी से महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है और परिवार का बजट बिगड़ता जा रहा है। सपा नेता ने आरोप लगाया कि सरकार एक तरफ गरीबों की मदद का दावा करती है, वहीं दूसरी ओर आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ाकर आम जनता को परेशान कर रही है। उन्होंने इसे सरकार की दोहरी नीति बताते हुए कहा कि इसका खामियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ रहा है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार ब्रह्म सिंह ने भी सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा सरकार महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को महंगा करने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि इन नीतियों से गरीब और मध्यम वर्ग सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहा है। अन्य नेताओं ने भी पेट्रोल, डीजल और खाद्य पदार्थों की बढ़ती कीमतों को लेकर चिंता जताई और कहा कि महंगाई के कारण कामगार वर्ग पर अतिरिक्त दबाव पड़ा है। कई लोग रोजगार के संकट से जूझ रहे हैं और पलायन की स्थिति बन रही है। सपा नेताओं ने जनता से अपील की कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में महंगाई जैसे मुद्दों को ध्यान में रखते हुए निर्णय लें। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हितों के लिए संघर्ष जारी रखेगी और महंगाई के खिलाफ आवाज उठाती रहेगी। इस प्रदर्शन में सरोज पटेल, मनीष केड़िया, श्यामसुंदर सोनकर, मनोज केवट, शौर्य त्रिपाठी, संदीप भारती, अर्जुन खरवार, सुरेंद्र प्रजापति और अनिल शर्मा सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.