मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s protest against inflation and unemployment pulling vehicles and raising slogans against the bjp government

Sonbhadra News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, वाहन खींचकर भाजपा सरकार के विरोध में की नारेबाजी.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई बढ़ाकर आम जनता का शोषण कर रही है, जबकि नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने युवाओं को रोजगार न मिलने और आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर चिंता जताई।

sonbhadra

2:31 PM, May 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई और बेरोजगारी के खिलाफ सपा का प्रदर्शन, वाहन खींचकर भाजपा सरकार के विरोध में की नारेबाजी.
logo

पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों के बाद कार्यकर्ताओ ने वाहन खींचकर भाजपा सरकार के खिलाफ जताया विरोध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों, महंगाई और बेरोजगारी के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने वाहन खींचते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और जनविरोधी नीतियों का आरोप लगाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार अहंकार की पराकाष्ठा पार कर चुकी है और जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार पूंजीपतियों के हित में काम कर रही है, जबकि आम जनता महंगाई से परेशान है। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल, रसोई गैस और दैनिक उपयोग की वस्तुओं के दाम लगातार बढ़ रहे हैं, जिससे आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है। नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि सरकार गरीबी कम करने के बजाय उसे बढ़ाने का काम कर रही है। उन्होंने युवाओं को रोजगार न मिलने और बढ़ती महंगाई को लेकर सरकार की आलोचना की। छात्र नेता मुकेश यादव ने कहा कि पढ़े-लिखे युवा बेरोजगारी की समस्या से जूझ रहे हैं, जबकि शिक्षा और स्वास्थ्य का खर्च लगातार बढ़ता जा रहा है। नगर सचिव शौर्य त्रिपाठी और जुनैद अंसारी ने भी पेट्रोल-डीजल तथा अन्य आवश्यक वस्तुओं के बढ़ते दामों पर चिंता जताई। कार्यक्रम का संचालन नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरि ने किया। इस मौके पर नगर सचिव मनीष केडिया, विकास पटेल, राजपाल भारती, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल गुप्ता सहित बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.