Sonbhadra News: महिलाओं पर लाठीचार्ज के विरोध में सपा का प्रदर्शन, सरकार को आईना दिखाते हुए महिलाओ के सम्मान में उतारी आरती.
कन्नौज में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया।सपा की दो टूक दोषी पुलिस कर्मियों पर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। सपा नेताओं का आरोप सरकार का नारी वंदन नारा सिर्फ छलावा।
sonbhadra
11:25 PM, Aug 16, 2025
Share:


सपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का माल्यार्पण कर उतारी आरती किया सम्मान ।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
कन्नौज में महिलाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में समाजवादी पार्टी ने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान सरकार को आईना दिखाते हुए सपा कार्यकर्ताओं ने महिलाओं का माल्यार्पण कर आरती उतारी और उनका सम्मान किया। प्रदर्शन करने के दौरान सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा जिस तरीके से कन्नौज में महिलाओं पर पुलिस प्रशासन ने लाठी चार्ज किया है यह निंदनीय है और हम मांग करते हैं दोषी पुलिस कर्मियों पर कार्रवाई किया जाए। प्रदेश में जंगल राज कायम है। प्रदेश की भाजपा सरकार में लगातार महिला विरोधी कार्य हो रहा है संविधान को तोड़ने का काम यह भाजपा सरकार कर रही है।
विज्ञापन
प्रमोद यादव ने दो टूक कहा संविधान ये अधिकार नहीं देता है कि महिलाओं पर लाठी चार्ज किया जाए, लेकिन आज बाबा साहब के बनाए गए संविधान को भी तोड़ने का काम यह देश की और प्रदेश की भाजपा सरकार कर रही है। इसलिए आज हम लोग महिलाओं का सम्मान कर रहे है। प्रमोद यादव ने भाजपा के नारी वंदन को झूठा करार दिया है महिला सशक्तिकरण की भाजपा सरकार बात करती है लेकिन सरकार में ही महिलाओं पर लाठी चार्ज किया जा रहा है। महिला अपराध सरकार में बढ़ा है सरकारी आंकड़ा अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा उत्तर प्रदेश में महिलाओं का शोषण हुआ है रेप जैसी घटनाएं हुई है। इसलिए समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता प्रदेश की भाजपा सरकार के विरोध में प्रदर्शन कर रहे हैं।
उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि दोषी पुलिस कर्मियों पर अगर कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता वृहद आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। वही महिला सभा प्रकोष्ठ की जिला अध्यक्ष गीता गौर ने भी कहा कि प्रदेश में महिला अपराध बढ़े हैं। सपा के पूर्व नगर सचिव मनीष त्रिपाठी ने योगी सरकार पर नारी शक्ति का अपमान करने का आरोप लगाया। उन्होंने सरकारी आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध बढ़े हैं। अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने सरकार को दलित और पिछड़ा विरोधी बताया। कार्यक्रम में सुधा भारती, कल्याणी कोल, राजेश भारती, मुना कुशवाह, सुरेश अग्रहरि, दिनेश प्रजापति, मीरा भारती, लालू यादव सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।



