मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s protest against the remarks on akhilesh yadav burnt effigy of minister of state ravindra jaiswal

Sonbhadra News: अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल का फूंका पुतला.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल का पुतला फूंका। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार के मंत्री लगातार दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के खिलाफ आपत्तिजनक बयान दे रहे हैं तथा सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर की गई कथित अभद्र टिप्पणी अस्वीकार्य है।

sonbhadra

5:16 PM, Jul 10, 2026

Share:

Sonbhadra News: अखिलेश यादव पर टिप्पणी के विरोध में सपा का प्रदर्शन, राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल का फूंका पुतला.
logo

राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के विरोध में प्रतीकात्मक पुतला दहन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को स्वर्ण जयंती चौक पर भाजपा सरकार के राज्य मंत्री रविंद्र जायसवाल के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मंत्री का पुतला फूंककर अपना आक्रोश जताया। सपा नेताओं का आरोप है कि राज्य मंत्री ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ कथित तौर पर अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया, जिसे पार्टी किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं करेगी। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार के मंत्री और विधायक लगातार दलित, पिछड़े और आदिवासी समाज के प्रति अपमानजनक बयान दे रहे हैं। उनका आरोप था कि अखिलेश यादव पर की गई कथित टिप्पणी राजनीतिक मर्यादा के विपरीत है और इससे समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में भारी नाराजगी है। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार में दलितों और पिछड़े वर्ग के लोगों का उत्पीड़न बढ़ा है। उन्होंने मेरठ की एक घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि दलित समाज के साथ अन्याय हो रहा है, जबकि सरकार इस पर मौन है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा नेता राम मंदिर और अन्य मुद्दों से जनता का ध्यान हटाने के लिए विवादित बयानबाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन के दौरान सपा नेताओं ने महंगाई, बेरोजगारी और सामाजिक न्याय जैसे मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने कहा कि सरकार जनता की मूल समस्याओं का समाधान करने के बजाय राजनीतिक बयानबाजी में व्यस्त है। कार्यकर्ताओं ने सरकार विरोधी नारे लगाए और चेतावनी दी कि यदि विपक्षी नेताओं और पीडीए समाज के खिलाफ कथित आपत्तिजनक बयानबाजी जारी रही तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता चुप बैठने वाले नहीं। प्रमोद यादव ने कहा भाजपा नेता जाकर बिहार में बिहार सरकार को गाली देने का काम करे जहां पर भरत तिवारी का फर्ज़ी एनकाउंटर कर दिया गया। इस दौरान सुरेश अग्रहरि, शिवा कुमार यादव, कैलाश पटेल, जयप्रकाश भारती, नंदू भारती, बचाऊ बियार, आशीष यादव, मोहन यादव, सियाराम, गोपाल गुप्ता, प्रकाश भारती सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा के जिला उपाध्यक्ष जुनैद अंसारी ने किया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.