Sonbhadra News: विधानसभा अध्यक्ष के बयान के विरोध में सपा का प्रदर्शन, बयान वापस लेने की मांग.
विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में राम-जानकी मंदिर के पास प्रदर्शन किया। सपा नेताओं ने बयान को दानदाताओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान बताते हुए इसे वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की और सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों से जिम्मेदारीपूर्ण बयान देने की अपील की।
sonbhadra
3:54 PM, Jul 16, 2026
Share:


विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में गुरुवार को राम-जानकी मंदिर के पास पार्टी कार्यकर्ताओं ने उत्तर प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना के बयान के विरोध में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए बयान वापस लेने की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए प्रमोद यादव ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष द्वारा अयोध्या में दान को लेकर दिया गया बयान दानदाताओं और धार्मिक भावनाओं का अपमान है। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक पदों पर बैठे लोगों को सोच-समझकर बयान देना चाहिए, क्योंकि ऐसे बयान लोगों की आस्था को ठेस पहुंचाते हैं।
विज्ञापन
सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि अयोध्या में दानपात्र से हुई कथित चोरी के मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास किया जा रहा है। उनका कहना था कि सरकार के कई मंत्री और विधायक भी चोरी की बात स्वीकार कर चुके हैं, ऐसे में इस तरह की टिप्पणियां उचित नहीं हैं। वही प्रदर्शन के दौरान सपा नेता राजेंद्र मौर्य और मनीष केडिया ने कहा कि अयोध्या जैसे धार्मिक स्थल पर दानपात्र से चोरी की घटना दुर्भाग्यपूर्ण है और इससे श्रद्धालुओं में नाराजगी है। उन्होंने कहा कि जिम्मेदार पदों पर बैठे लोगों को अनर्गल टिप्पणियों से बचना चाहिए। इस अवसर पर नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश भारती, जुनैद अंसारी, कामता, प्रमिला, सरोजनी, गीता, सुरेश जायसवाल, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद सहित अन्य सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।
