मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s protest demanding justice for nisha vishwakarma serious allegations against bjp government

Sonbhadra News: निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप.

सपा कार्यकर्ताओं ने RTS चौराहे पर प्रदर्शन कर गाजीपुर की निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग की। जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर कानून व्यवस्था विफल होने का आरोप लगाया। सपा प्रतिनिधिमंडल पर गाजीपुर में पत्थरबाजी का भी मुद्दा उठाया गया। नेताओं ने महिला उत्पीड़न बढ़ने और सरकार की निष्क्रियता पर सवाल खड़े किए। चेतावनी दी गई कि न्याय न मिलने पर सपा बड़ा आंदोलन करेगी।

sonbhadra

3:39 PM, Apr 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: निशा विश्वकर्मा को न्याय दिलाने की मांग को लेकर सपा का प्रदर्शन, भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप.
logo

RTS चौराहे पर जुटे कार्यकर्ता, कानून व्यवस्था और महिला सुरक्षा पर उठाए सवाल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

शुक्रवार को समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने RTS चौराहे पर जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य गाजीपुर जनपद के करार गांव में मृत पाई गई निशा विश्वकर्मा के परिवार को न्याय दिलाना और प्रदेश की बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ आवाज उठाना था। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि प्रदेश में हत्या, लूट और बलात्कार जैसी घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान सरकार में “गुंडे-माफिया” का बोलबाला है और वे खुलेआम कानून को हाथ में लेकर काम कर रहे हैं। प्रमोद यादव ने गाजीपुर की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि निशा विश्वकर्मा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हुई है, लेकिन इस मामले को दबाने की कोशिश की जा रही है। उन्होंने बताया कि इस प्रकरण की जांच के लिए सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक प्रतिनिधिमंडल गाजीपुर भेजा था। आरोप है कि प्रतिनिधिमंडल को गांव में प्रवेश करने से रोक दिया गया और उन पर ईंट-पत्थरों से हमला किया गया। उन्होंने इसे लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ बताते हुए कहा कि यह स्थिति बेहद चिंताजनक है कि कहीं स्थानीय स्तर पर यह तय किया जा रहा है कि कौन गांव में प्रवेश करेगा और कौन नहीं। उन्होंने सवाल उठाया कि प्रदेश में कानून का राज चलेगा या फिर कुछ लोगों की मनमानी। वही सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने भी प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार का “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” का नारा जमीनी स्तर पर विफल साबित हो रहा है। उन्होंने मुख्यमंत्री से तत्काल इस मामले में हस्तक्षेप कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान अनिल विश्वकर्मा ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज के प्रति संवेदनशील नहीं है और उनके मुद्दों की लगातार अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश के विभिन्न जिलों में महिलाओं पर अत्याचार की घटनाएं बढ़ रही हैं, जो गंभीर चिंता का विषय है। समाजवादी पार्टी ने चेतावनी दी कि यदि निशा विश्वकर्मा के परिवार को शीघ्र न्याय नहीं मिला और सपा कार्यकर्ताओं पर दर्ज कथित फर्जी मुकदमे वापस नहीं लिए गए, तो समाजवादी पार्टी सड़क से लेकर सदन तक बड़ा आंदोलन करेगी। इस प्रदर्शन में सपा के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल रहे, जिनमें नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, शौर्य त्रिपाठी, मनीष केडिया, राजू पासवान, हीरा मौर्या और विजय चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.