Sonbhadra News: सपा का बदहाल सड़कों को लेकर प्रदर्शन, सर्विस लेन की जर्जर अवस्था की मरम्मत न होने पर बड़े आंदोलन की चेतावनी.
रॉबर्ट्सगंज स्थित उरमौरा से चण्डी होटल तक की सर्विस लेन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की जिलाधिकारी सोनभद्र से की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर शिकायत का कोई औचित्य नहीं निकलता तो वे वृहद जनांदोलन करेंगे।
sonbhadra
4:34 PM, Sep 30, 2025
Share:


समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं का कलेक्ट्रेट में अनोखा प्रदर्शन।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
रॉबर्ट्सगंज स्थित उरमौरा से चण्डी होटल तक की सर्विस लेन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। समाजवादी पार्टी (सपा) ने इस सड़क की तत्काल मरम्मत की मांग की जिलाधिकारी सोनभद्र से की है और चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर शिकायत का कोई औचित्य नहीं निकलता तो वे वृहद जनांदोलन करेंगे।
सपा कार्यकर्ताओं का आरोप है कि यह क्षतिग्रस्त सड़क दोपहिया और चारपहिया वाहनों के लिए खतरा बन गई है, जिससे आम जनता को काफी नुकसान हो रहा है। हाल ही में अजय भारती अपनी मां को जिला अस्पताल ले जाते समय इसी सड़क पर गिर गए, जिससे उनके सिर और नाक में चोटें आईं। कुछ समय पहले, एक सरकारी रोडवेज बस से टकराकर एक दोपहिया वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई थी, क्योंकि जर्जर सड़क के कारण उसका वाहन अनियंत्रित हो गया था।
विज्ञापन
स्कूल जा रहे बच्चे भी टेम्पो से गिरकर घायल हो चुके हैं। जिला प्रशासन को इस संबंध में कई बार ज्ञापन के माध्यम से अवगत कराया जा चुका है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई है। उपसा कंपनी को भी ज्ञापन दिया गया था, जिसकी इस सड़क की मरम्मत की जिम्मेदारी है, लेकिन उनकी ओर से भी कोई कदम नहीं उठाया गया है। समाजवादी पार्टी सोनभद्र ने मांग की है कि किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए जर्जर सड़क की तत्काल मरम्मत की जाए। पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं होती हैं, तो एक सप्ताह बाद वे सड़क पर उतरकर बड़ा जनआंदोलन करने को बाध्य होंगे, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।
प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि यह प्रदेश की भाजपा सरकार गड्ढा युक्त के नाम पर अरबों रुपए खर्च हो गए लेकिन हमको लगता है अरबों रुपए का बंदर बांट हुआ है। आज जिस तरह सोनभद्र में सर्विस लेंथ की सड़के चंडी होटल से लेकर कीर्ति पाली तक जरजर सड़के हैं बच्चे चोटिल हो रहे हैं। एंबुलेंस उसी रास्ते जाती है जनप्रतिनिधि जाते हैं मंत्री जाते हैं विधायक जाते हैं जिला जज जाते हैं लेकिन जर्जर सड़कों के बनाने का काम यहां का शासन प्रशासन नहीं कर रहा है।
कई बार हमने ज्ञापन दिया लेकिन ज्ञापन के माध्यम से सुना नहीं गया हम तो यह भी कहना चाहते हैं कि हम कानपुर में रामलीला मंचन से सीता राम लक्ष्मण हनुमान उतरकर गड्ढा युक्त सड़कों पर उतरकर प्रदर्शन करने के लिए बाध्य हुए। फिर भी देंगे सरकार जाग नहीं रही है। मूलभूत समस्याओं से यहां के भाजपा विधायक लापता है उसी तरीके से 2027 यही जनता इनको लापता कर देगी आज हम लोग अष्टमी का व्रत हैं यह देवी वाणी है और जरूर इनको लापता कर देगी, यहां के भाजपा नेता जनप्रतिनिधि केवल खनन में संलिप्त है। जनता की मूलभूत सुविधाओं से ये लोग अवगत नहीं है। इसलिए हम लोग आज लेट कर प्रदर्शन कर रहे हैं और एक हफ्ते के अंदर अगर शासन प्रशासन जर्जर सड़कों को लेकर नहीं सुनता है तो समाजवादी के पार्टी के कार्यकर्ता चक्का जाम के लिए बाध्य होंगे इसकी जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।



