ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s protest on law and order under bjp government expressed anger over women harassment and crimes

Sonbhadra News: भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन, महिला उत्पीड़न और अपराधों को लेकर जताया आक्रोश.

सोनभद्र में कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के मुद्दे को लेकर सपा कार्यकर्ताओं ने आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने हत्या, लूट और अपराध की बढ़ती घटनाओं को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधा। सपा ने महिला सुरक्षा सुनिश्चित करने और प्रदेश में कानून व्यवस्था सुधारने की मांग की।

sonbhadra

5:59 PM, Sep 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था पर सपा का प्रदर्शन, महिला उत्पीड़न और अपराधों को लेकर जताया आक्रोश.
logo

सोनभद्र में कानून व्यवस्था और महिला उत्पीड़न के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

भाजपा सरकार में कानून व्यवस्था, महिला उत्पीड़न और किसानों, व्यापारियों व नौजवानों की समस्याओं को लेकर समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को आरटीएस चौक पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कानून व्यवस्था में सुधार और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि सरकार एक तरफ प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर होने और जीरो टॉलरेंस की बात करती है, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में हत्या, लूट और महिलाओं के साथ अपराध की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं। उन्होंने गोंडा में निषाद समाज के विनोद साहनी की हत्या का मुद्दा उठाते हुए कहा कि कानून व्यवस्था की स्थिति का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि भाजपा के सहयोगी दल के मंत्री तक धरने पर बैठने को मजबूर हो रहे हैं। प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि सरकारी सहायता मांगने पहुंच रही महिलाओं और बेटियों के साथ भी गंभीर दुर्व्यवहार की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यह बेहद शर्मनाक स्थिति है और सरकार को ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। सपा नेता राजा राम पाल और बचोले पटेल ने कहा कि भाजपा सरकार में पीडीए समाज के लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। उन्होंने सरकार से सभी वर्गों की सुरक्षा सुनिश्चित करने और भेदभाव के आरोपों को दूर करने की मांग की। महिला कार्यकर्ता हीरावती भारती ने कहा कि महिलाएं मौजूदा सरकार में खुद को सुरक्षित महसूस नहीं कर रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकारी सहायता के लिए पहुंचने वाली महिलाओं की गरिमा और सुरक्षा ही सुरक्षित नहीं है तो सरकार के महिला सुरक्षा के दावे पर सवाल उठना स्वाभाविक है। प्रदर्शनकारियों ने किसानों, व्यापारियों और नौजवानों से जुड़े मुद्दों को भी उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में अपराध बढ़ रहे हैं और आम जनता खुद को असुरक्षित महसूस कर रही है। सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार से कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने, महिला सुरक्षा को प्राथमिकता देने और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन में सुनील शर्मा, जुनैद अंसारी, अमर भारती, सुरेश अग्रहरी, रमाशंकर गुप्ता, प्रकाश केवट समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जनता के मुद्दों को लेकर समाजवादी पार्टी आगे भी आंदोलन करती रहेगी।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.