मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s unique demonstration against e 20 petrol

Sonbhadra News: E-20 पेट्रोल के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन.

सोनभद्र में E-20 पेट्रोल से पुराने वाहनों को होने वाले कथित नुकसान और बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खराब बाइक को ठेले पर रखकर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया और सरकार के खिलाफ विरोध जताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपकर पुराने वाहनों के लिए E-10 पेट्रोल की बिक्री दोबारा शुरू करने की मांग की गई।

sonbhadra

8:28 PM, Aug 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: E-20 पेट्रोल के विरोध में सपा का अनोखा प्रदर्शन.
logo

E-20 पेट्रोल के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, ठेले पर बाइक लेकर पहुंचे कार्यकर्ता और मीडिया से बात करते सपा जिला सचिव प्रमोद यादव।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

E-20 पेट्रोल से पुराने वाहनों को होने वाले कथित नुकसान और बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को जिला मुख्यालय स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने खराब बाइक को ठेले पर रखकर कलेक्ट्रेट परिसर का भ्रमण किया और सरकार की नीतियों के खिलाफ विरोध जताया। प्रदर्शन का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल के नाम ज्ञापन भेजकर पुराने वाहनों के लिए E-10 पेट्रोल की बिक्री दोबारा शुरू कराने की मांग की। साथ ही E-20 पेट्रोल से पुराने वाहनों को होने वाले संभावित नुकसान की जांच कराने और पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल की गुणवत्ता की नियमित जांच किए जाने की मांग उठाई। प्रमोद यादव ने कहा कि एक ओर सरकार E-20 पेट्रोल को सुरक्षित बता रही है, वहीं वाहन चालकों की ओर से पुराने वाहनों में खराबी और अतिरिक्त मेंटेनेंस खर्च की शिकायतें सामने आ रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि E-20 के कारण पुराने वाहनों में तकनीकी समस्या आती है तो उसका आर्थिक बोझ आम वाहन मालिकों पर पड़ रहा है। उन्होंने सरकार से इस मामले में स्थिति स्पष्ट करने और वाहन मालिकों को राहत देने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल की गुणवत्ता और मिलावट की जांच की मांग भी उठाई। कार्यकर्ताओं का कहना था कि आम उपभोक्ता पेट्रोल की पूरी कीमत चुका रहा है, ऐसे में उसकी गुणवत्ता सुनिश्चित करना सरकार और संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। प्रदर्शन के दौरान बढ़ती महंगाई का मुद्दा भी प्रमुखता से उठाया गया। सपा नेताओं ने घरेलू जरूरत के सामानों की बढ़ती कीमतों को लेकर सरकार पर निशाना साधते हुए आम जनता को राहत देने की मांग की। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि एक तरफ वाहन मालिक बढ़ते मेंटेनेंस खर्च से परेशान हैं और दूसरी तरफ महंगाई से आम परिवारों का बजट प्रभावित हो रहा है। सपा ने मांग की कि पुराने वाहनों के लिए E-10 पेट्रोल की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए, E-20 से प्रभावित वाहनों की समस्याओं का समाधान कराया जाए, पेट्रोल पंपों पर गुणवत्ता की जांच कराई जाए और बढ़ती महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण के कदम उठाए जाएं। प्रदर्शन के दौरान बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.