ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
purvanchal/न्यूज़/sonbhadra news sp s unique demonstration regarding dilapidated and pits 04082025 mC68vU

Sonbhadra News: जर्जर और गढ्ढा युक्त सड़कों को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन.

Sonbhadra News: जर्जर और गढ्ढा युक्त सड़कों को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन.

12:00 AM, Jul 28, 2025

Share:

Sonbhadra News: जर्जर और गढ्ढा युक्त सड़कों को लेकर सपा का अनोखा प्रदर्शन.
logo

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

सोमवार को सपा कार्यकर्ताओं ने सर्विस लेन मुख्य मार्ग पर जर्जर सड़कों पर गढ्ढा में लेटकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सपा के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार गढ्ढा युक्त सड़क के नाम पर अरबों रुपए खर्च करने का दावा करती है। जबकि सचाई कुछ और ही बयां करती है। सपा का आरोप है कि जर्जर सड़कों के नाम अरबों रुपए का घोटाला किया गया है।

विज्ञापन

प्रमोद यादव ने कहा कि इसी रास्ते पर सरकारी मेडीकल कॉलेज, राजकीय महाविद्यालय, जिलाधिकारी कार्यालय, पुलिस अधीक्षक कार्यालय एवं एंबुलेंस आती-जाती रहती है। तमाम प्राईवेट स्कूल है जहां बच्चे सायकिल से पढ़ने जाते हैं और ख़राब रास्ते की वजह से गिरकर चोटिल हो जाते हैं। खस्ताहाल सड़कों की वजह से आये दिन दुर्घटना होती है फिर भी सरकार और जिला प्रशासन की उदासीनता की वजह से जिले में सरकारी ट्रामा सेंटर तक चालू नहीं हो पाया है। ऐसे में गरीब आदमी प्राईवेट अस्पताल का सहारा लेता है और घर संपति गिरवी रख जान बचाता है, लेकीन शासन-प्रशासन चैन की बंसी बजा रहे हैं।

इस दौरान सपा के नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रंभ सिंह ने कहा कि शासन सत्ता के जन प्रतिनिधि बेसुध होकर अपने निजी कामों में व्यस्त हैं। वही सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश की भाजपा सरकार में केवल धन का बंदर बाट किया जा रहा है। आम जनता सड़क, रोड पानी और शिक्षा, स्वास्थय से दूर होती जा रही है और सरकार के मंत्री विधायक जनता की समस्याओ से दूर है। प्रदर्शन में मुख्य रुप से, पूर्व नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी, महेंद्र भारती, रवि यादव, मुन्ना कुशवाहा, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल और सरोज पासवान मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.