ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s unique protest on dilapidated service lane lying on the road revealed the apathy of public representatives

Sonbhadra News: जर्जर सर्विस लेन पर सपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को किया उजागर.

जिला मुख्यालय पर जर्जर स्थिति में पहुंच चुके सड़क को लेकर सपा ने अनोखा प्रदर्शन किया। सपा ने कहा सड़क पर हुए गड्ढों में लगातार स्कूली बच्चों सहित अन्य लोग गिर कर चोटिल हो रहे है। स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिल रही है।

sonbhadra

4:01 PM, Sep 6, 2025

Share:

Sonbhadra News: जर्जर सर्विस लेन पर सपा का अनोखा विरोध प्रदर्शन, सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता को किया उजागर.
logo

सड़क मरम्मत की मांग को लेकर सपा कार्यकर्ताओं का अनोखा प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को जर्जर सर्विस लेन की स्थिति के विरोध में अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने सड़क पर लेटकर जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के खिलाफ आवाज उठाई और जनप्रतिनिधियों को आईना दिखाया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने सड़कों की मरम्मत पर अरबों रुपये खर्च किए हैं।

इसके बावजूद स्कूली बच्चे लगातार गिरकर चोटिल हो रहे हैं। उन्होंने बताया कि दो दिन पहले अजय भारती अपनी मां को जिला अस्पताल ले जाते समय खराब सड़क के कारण मोटरसाइकिल से गिर गए। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि प्रदेश में सड़कें गड्ढों में तब्दील हो गई हैं। सुरेश अग्रहरि और मुन्ना कुशवाहा ने बताया कि सोनभद्र के कई मार्गों पर चलना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष फारुक अली जिलानी ने किया।

Img

इस मौके पर शुभम कुशवाहा, हिफाजत अली, उमा शंकर गौर, सैफ रजा जुनैद अंसारी और गोपाल गुप्ता मौजूद रहे। स्थानीय विधायक, जिला प्रशासन और पालिका प्रशासन की ओर से इस मुद्दे पर कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली है। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि जनप्रतिनिधि आपस में ही उलझे हुए हैं और जनता की समस्याओं की ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.