मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp s zone sector booth meeting concluded in chopan emphasis on strategy for 2027 elections

Sonbhadra News: चोपन में सपा की जोन-सेक्टर बूथ बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर जोर.

सोनभद्र के चोपन में सपा की अहम बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता नजमुद्दीन ने की, संचालन नगर अध्यक्ष रमेश सोनी ने किया। विधानसभा ओबरा प्रभारी दीपचंद गुप्ता ने बूथ स्तर तक संगठन मजबूत करने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि 2027 का चुनाव पीडीए समाज को मजबूती देने का चुनाव होगा। बैठक में सुनील गौड़, रमेश यादव, परमेश्वर यादव समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

sonbhadra

7:24 PM, Apr 30, 2026

Share:

Sonbhadra News: चोपन में सपा की जोन-सेक्टर बूथ बैठक संपन्न, 2027 चुनाव को लेकर रणनीति पर जोर.
logo

2027 चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं को संगठन मजबूत करने का संदेश।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन, चोपन।

जनपद सोनभद्र के चोपन क्षेत्र में समाजवादी पार्टी की जोन, सेक्टर एवं बूथ स्तर की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक जोन प्रभारी नजमुद्दीन की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जबकि संचालन नगर अध्यक्ष रमेश सोनी द्वारा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा ओबरा के प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लोहिया वाहिनी दीपचंद गुप्ता ने कार्यकर्ताओं से संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आगामी 2027 का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण है, जो देश के पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) समाज को मजबूती प्रदान करने का कार्य करेगा। इसके लिए आवश्यक है कि पार्टी कार्यकर्ता एकजुट होकर जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जनता के बीच जाकर पार्टी की नीतियों और उपलब्धियों को पहुंचाएं तथा बूथ स्तर पर अधिक से अधिक लोगों को जोड़कर संगठन को सशक्त बनाएं। बैठक में आगामी चुनावों को ध्यान में रखते हुए रणनीति पर भी चर्चा की गई और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। इस अवसर पर ओबरा विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सुनील गौड़, रमेश यादव, परमेश्वर यादव, सभासद अंकित रावत, सभासद दल्लू यादव, नसरुद्दीन, सत्यदेव पांडेय, जाकिर हुसैन, उपेंद्र सेन, दीना सेठ, अखिलेश यादव, सतीश यादव समेत बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के अंत में “जय समाजवाद” और “जय श्री अखिलेश यादव” के नारों के साथ कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा गया।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.