मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp showed mirror to bjp government by performing aarti of food items against inflation

Sonbhadra News: महंगाई के खिलाफ सपा ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारकर भाजपा सरकार को दिखाया आईना.

बढ़ती महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखा प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन की आरती उतारकर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने महंगाई को लेकर सरकार पर जनता की कमर तोड़ने का आरोप लगाया। कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों समेत शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली और पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर नाराजगी जताई।

sonbhadra

5:17 PM, Aug 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई के खिलाफ सपा ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारकर भाजपा सरकार को दिखाया आईना.
logo

सपा ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारकर सरकार को दिखाया महंगाई का आईना।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

बढ़ती महंगाई के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज, साबुन समेत रोजमर्रा की जरूरतों की वस्तुओं की आरती और पूजा-अर्चना कर भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया। सपा नेताओं ने महंगाई को लेकर सरकार पर जनता की परेशानी बढ़ाने का आरोप लगाया। प्रदर्शन के दौरान सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में महंगाई लगातार बढ़ रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि सरकार के अच्छे दिन कहां गए। गरीब और मध्यम वर्ग पहले से ही महंगाई से परेशान है और अब रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के बढ़ते दाम ने परिवारों का बजट बिगाड़ दिया है। प्रमोद यादव ने कहा कि चीनी, दाल, तेल, प्याज, चावल और साबुन जैसी आवश्यक वस्तुओं के दाम बढ़ने से आम जनता पर आर्थिक बोझ बढ़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि शिक्षा, स्वास्थ्य, दवाइयां और बिजली भी महंगी हो गई हैं। पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का असर भी आम लोगों की जेब पर पड़ रहा है।

विज्ञापन

Img

उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को कभी चीनी के कटोरे के रूप में जाना जाता था, लेकिन आज चीनी के आयात की स्थिति आना चिंता का विषय है। सपा कार्यकर्ताओं ने खाद्य पदार्थों की आरती उतारकर सरकार को महंगाई की स्थिति से अवगत कराने का प्रयास किया। महिला कार्यकर्ताओं मालती भारती और विमला भारती ने कहा कि महंगाई से महिलाएं और परिवार सबसे अधिक प्रभावित हैं। कॉपी-किताब सहित बच्चों की शिक्षा का खर्च बढ़ने से अभिभावकों की मुश्किलें बढ़ रही हैं। सुरेश अग्रहरी और जुनैद अंसारी ने कहा कि पेट्रोल-डीजल की महंगाई से किसान और नौजवान भी परेशान हैं। उन्होंने खाद की उपलब्धता और ऊंचे दाम पर बिक्री का मुद्दा भी उठाया। प्रदर्शन में राजमणि खरवार, रामचंद भारती, अर्जुन पटेल, कन्हैया, अनिल भारती और संतोष कोल समेत कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। सपा नेताओं ने सरकार से महंगाई पर प्रभावी नियंत्रण की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.