राजनीति/न्यूज़/sonbhadra news sp state president shyamlal pal reached sonbhadra grand welcome with flowers and garlands and sloganeering in chopan

Sonbhadra News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सोनभद्र पहुंचे, चोपन में फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत.

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोनभद्र का दौरा किया। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में विजय सिंह गोंड़ के तेरहवीं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सोनभद्र में यह उनका पहला आगमन था। चोपन पहुंचने पर, नगर अध्यक्ष रमेश सोनी के आवास पर चोपन नगर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया।

sonbhadra

6:56 PM, Jan 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: सपा प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल सोनभद्र पहुंचे, चोपन में फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत.
logo

नगर अध्यक्ष रमेश सोनी और अन्य पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का भव्य स्वागत किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी (सपा) के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल ने सोनभद्र का दौरा किया। वह सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के प्रतिनिधि के रूप में विजय सिंह गोंड़ के तेरहवीं और श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होने आए थे। सोनभद्र में यह उनका पहला आगमन था। चोपन पहुंचने पर, नगर अध्यक्ष रमेश सोनी के आवास पर चोपन नगर के पदाधिकारियों ने प्रदेश अध्यक्ष का फूल-मालाओं और नारेबाजी के साथ भव्य स्वागत किया। कार्यक्रम शांतिपूर्ण और अनुशासित माहौल में संपन्न हुआ। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं से विधानसभा क्षेत्र से लेकर नगर क्षेत्र में पार्टी की क्या स्थिति है आगामी चुनाव में किस तरह के रणनीति क्षेत्र के हिसाब से लेकर बनाई जाए इस पर गहन से चर्चा हुई।

विज्ञापन

Img

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी हमेशा जनहित, सामाजिक न्याय और लोकतांत्रिक मूल्यों के लिए प्रतिबद्ध रही है। पार्टी कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने और जनता की आवाज को बुलंद करने का कार्य निरंतर करते रहें। इस अवसर पर नजमुद्दीन इदरीशी, अनिल यादव, नरेश यादव, अभिषेक दुबे, महेंद्र निषाद, नसरुद्दीन इदरीशी, अनवर कुरैशी, सतीश यादव, विनीत जाटव, सुमित गुप्ता, राकेश सोनी, मुन्ना गुप्ता, शाहरुख कुरेशी और सुल्तान कुरेशी सहित कई प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.