मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp submitted a 9 point memorandum to the governor regarding tribal and people s problems

Sonbhadra News: आदिवासी व जनसमस्याओं को लेकर सपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन.

समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ के नेतृत्व में बुधवार को राज्यपाल के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया। सपा ने चेतावनी दी कि मांगों पर कार्रवाई नहीं होने पर जनआंदोलन किया जाएगा।

sonbhadra

7:45 PM, Jul 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: आदिवासी व जनसमस्याओं को लेकर सपा ने राज्यपाल के नाम सौंपा 9 सूत्रीय ज्ञापन.
logo

राज्यपाल के नाम 9 सूत्रीय ज्ञापन सौंपने के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में नारेबाजी करते समाजवादी पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के अनुसूचित जनजाति प्रकोष्ठ के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व राज्य मंत्री व्यास जी गौड़ के नेतृत्व में बुधवार को जनपद की आदिवासी एवं जनसमस्याओं को लेकर उत्तर प्रदेश के राज्यपाल के नाम संबोधित 9 सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी सोनभद्र को सौंपा गया। ज्ञापन में आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा, किसानों की समस्याओं के समाधान और विभिन्न जनहित के मुद्दों पर शीघ्र कार्रवाई की मांग की गई। ज्ञापन के माध्यम से सपा नेताओं ने नगवां और कोन विकासखंड के तरिया क्षेत्र में आदिवासियों की भूमि एवं जंगलों पर कथित अतिक्रमण रोकने तथा किसी भी आदिवासी परिवार को उसकी जमीन और आवास से बेदखल न किए जाने की मांग की। साथ ही बालू और पत्थर खदानों में होने वाली दुर्घटनाओं की सीबीआई जांच कराने तथा खनन कार्य में लगे प्रत्येक श्रमिक का एक करोड़ रुपये का जीवन बीमा कराने की मांग भी उठाई। व्यास जी गौड़ ने कहा कि जनपद में आदिवासी आबादी अधिक होने के बावजूद पंचायतों और सरकारी नौकरियों में जनजातियों को उनकी जनसंख्या के अनुरूप आरक्षण का लाभ नहीं मिल रहा है। उन्होंने पंचायतों, जिला पंचायत, क्षेत्र पंचायत और सरकारी सेवाओं में विधिसम्मत आरक्षण लागू करने की मांग की। ज्ञापन में धारा-20 की वनभूमि पर वर्षों से निवास कर रहे आदिवासी, दलित एवं मूल निवासियों को वन विभाग द्वारा बेदखल किए जाने और उत्पीड़न पर रोक लगाने, अमवार-कनहर परियोजना से विस्थापित परिवारों का समुचित पुनर्वास कराने तथा किसानों के लिए पर्याप्त मात्रा में यूरिया एवं डीएपी खाद उपलब्ध कराने की मांग भी शामिल रही। साथ ही निजी दुकानों पर खाद की कालाबाजारी रोकने की भी मांग की गई। इसके अलावा हर घर जल योजना के तहत खोदी गई सड़कों की तत्काल मरम्मत कराने, पूर्व में कराए गए विकास कार्यों के शिलापट्ट बदलने पर रोक लगाने तथा अधूरे विकास कार्यों को शीघ्र पूरा कराने की मांग उठाई गई। सपा नेताओं ने आदिवासी बहुल जिले में सरकारी विद्यालयों को बंद किए जाने का विरोध करते हुए शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विद्यालयों का संचालन जारी रखने और नए विद्यालय खोलने की आवश्यकता भी बताई। सपा नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो समाजवादी पार्टी जनहित में व्यापक जनआंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव, पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा, राजेंद्र सिंह पटेल, रमेश चंद्र दुबे, रविंद्र बहादुर सिंह पटेल, आजाद राय, मोहम्मद शईद कुरैशी सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.