मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp took out a procession to protest against inflation performed aarti of onion and sugar

Sonbhadra News: महंगाई के विरोध में सपा ने निकाली बारात, प्याज-चीनी की उतारी आरती.

सोनभद्र में महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर अनोखे अंदाज में महंगाई की बारात निकाली। प्याज और चीनी को दूल्हा-दुल्हन बनाकर आरती उतारी गई और भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। सपा नेताओं ने खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों पर चिंता जताते हुए महंगाई से राहत देने की मांग की।

sonbhadra

3:52 PM, Aug 27, 2026

Share:

Sonbhadra News: महंगाई के विरोध में सपा ने निकाली बारात, प्याज-चीनी की उतारी आरती.
logo

महंगाई के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्याज और चीनी की बारात निकालकर अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

बढ़ती महंगाई और खाद्य पदार्थों की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। 27 अगस्त को स्वर्ण जयंती चौक पर सपा कार्यकर्ताओं ने महंगाई की बारात निकाली। इस दौरान महंगी चीनी और प्याज समेत रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं को लेकर केंद्र और प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की गई। प्रदर्शन के दौरान प्याज और चीनी को दूल्हा-दुल्हन के रूप में सजाया गया और उनकी आरती उतारकर महंगाई के खिलाफ विरोध जताया गया। सपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार ने सत्ता में आने से पहले जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद महंगाई लगातार बढ़ती चली गई। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से आम जनता को महंगाई से राहत देने की मांग की।

विज्ञापन

Img

सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों ने जनता से अच्छे दिन का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने वादों को भूल गए और जनता पर महंगाई का हंटर चलाने का काम किया। आज किसान, नौजवान, महिलाएं, व्यापारी और दुकानदार समेत हर वर्ग सरकार से परेशान है। खाद्य पदार्थों के बढ़ते दामों ने आम आदमी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं। उन्होंने कहा कि चीनी, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन जैसी रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम बढ़ने से लोगों के घरेलू बजट पर असर पड़ा है। चीनी महंगी होने से त्योहारी सीजन में मिठाइयों के दाम भी बढ़ गए हैं। ऐसे में गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों के लिए त्योहार मनाना मुश्किल होता जा रहा है। विमला देवी और लालती भारती ने कहा कि महिलाएं महंगे आटा, चावल, दाल, तेल, प्याज और साबुन से परेशान हैं। वहीं सुरेश अग्रहरी और मनीष केडिया ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार केवल पूंजीपतियों को आगे बढ़ाने का काम कर रही है और आम जनता की समस्याओं से सरकार का कोई सरोकार नहीं है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। प्रमोद यादव ने कहा कि महंगाई जनता की सबसे बड़ी समस्याओं में शामिल है और पार्टी आगे भी जनता की आवाज को मजबूती से उठाती रहेगी। इस मौके पर सतीश कुमार चौबे, राजेंद्र भारती, अक्षय भारती, मारकंडे, गोपाल गुप्ता, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, बचाऊ बियार और सुभाष चौधरी समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.