मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp took to the streets to remind the promise of making gravel and sand cheaper demonstrated at swarna jayanti chowk

Sonbhadra News: गिट्टी-बालू सस्ता करने का वादा याद दिलाने सड़क पर उतरी सपा, स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन.

रविवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदर्शन कर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि चुनाव के दौरान गिट्टी-बालू सस्ता करने का वादा किया गया था, लेकिन आज भी निर्माण सामग्री के दाम ऊंचे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बढ़ती महंगाई के कारण गरीबों का मकान बनाना मुश्किल हो गया है।

sonbhadra

3:38 PM, Jun 21, 2026

Share:

Sonbhadra News: गिट्टी-बालू सस्ता करने का वादा याद दिलाने सड़क पर उतरी सपा, स्वर्ण जयंती चौक पर किया प्रदर्शन.
logo

स्वर्ण जयंती चौक पर गिट्टी-बालू के बढ़ते दामों के विरोध में प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को स्वर्ण जयंती चौक पर गिट्टी और बालू लेकर प्रदर्शन किया तथा भाजपा जनप्रतिनिधियों को चुनावी वादा याद दिलाया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि चुनाव के दौरान भाजपा नेताओं ने गिट्टी-बालू सस्ता करने और हर गरीब का मकान पक्का कराने का वादा किया था, लेकिन वर्षों बाद भी यह वादा धरातल पर दिखाई नहीं दे रहा है।

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा नेताओं ने चुनाव के समय सोनभद्र की जनता से गिट्टी-बालू सस्ता करने का वादा किया था। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश में भाजपा सरकार के कई वर्ष पूरे होने के बावजूद आज भी गिट्टी और बालू के दाम आम लोगों की पहुंच से बाहर हैं। इससे गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों को मकान निर्माण में भारी आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। प्रमोद यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी की सरकार के समय गिट्टी-बालू अपेक्षाकृत सस्ते दामों पर उपलब्ध था, लेकिन वर्तमान समय में निर्माण सामग्री की कीमतों में लगातार वृद्धि हुई है।

Img

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार महंगाई पर नियंत्रण करने में विफल रही है, जिसका सीधा असर आम जनता पर पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी और मनीष केडिया ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा, स्वास्थ्य और बिजली जैसे मुद्दों पर जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम लोगों का जीवन प्रभावित हो रहा है और गरीब परिवारों के लिए घर बनाना मुश्किल हो गया है। कार्यक्रम का संचालन अल्पसंख्यक सभा प्रकोष्ठ के जुनेद अंसारी ने किया। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार जनहित के मुद्दों से ध्यान भटकाने का प्रयास कर रही है, जबकि जनता महंगाई और बुनियादी समस्याओं से जूझ रही है। प्रदर्शन के दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की और गिट्टी-बालू के दाम कम करने की मांग उठाई। इस मौके पर बचाऊ बियार, प्रेम चेरो, गोपाल गुप्ता, लव बियार, प्रकाश बियार, मनोज पटेल, अशोक केवट सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.