Sonbhadra News: सपा कार्यकर्ताओं ने दलित बस्ती में मनाई होली, बच्चों को रंग-गुलाल बांटकर खुशियां साझा कीं.
समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूथ वार्ड नंबर 1 की दलित बस्ती में होली का पर्व मनाया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ रंग, गुलाल, अबीर और पिचकारी से होली खेली तथा उन्हें मिठाइयां बांटीं। इस दौरान उन्होंने बस्ती की माताओं और बहनों से आशीर्वाद भी लिया।
sonbhadra
7:08 PM, Mar 3, 2026
Share:


दलित बस्ती की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कदम की सराहना की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
समाजवादी पार्टी (सपा) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को बूथ वार्ड नंबर 1 की दलित बस्ती में होली का पर्व मनाया। कार्यकर्ताओं ने बच्चों के साथ रंग, गुलाल, अबीर और पिचकारी से होली खेली तथा उन्हें मिठाइयां बांटीं। इस दौरान उन्होंने बस्ती की माताओं और बहनों से आशीर्वाद भी लिया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने बताया कि यह आयोजन पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के दिशा-निर्देशों के तहत किया गया है। उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव का निर्देश है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उनके सुख-दुख में सहभागी बनें और खुशी के त्योहार मनाएं, यही सच्चा समाजवाद है। यादव ने बच्चों को पढ़ाई करने और माता-पिता का कहना मानने की सलाह भी दी। प्रमोद यादव ने यह भी उल्लेख किया कि स्वर्गीय नेताजी मुलायम सिंह यादव का भी हमेशा यही दिशा-निर्देश रहा था कि समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता समाज के अंतिम व्यक्ति की मदद करें और उनके साथ त्योहार मनाएं। उन्होंने कहा कि इसी विचारधारा के तहत आज पीडीएफ़ समाज में जाकर बच्चों के साथ होली खेली गई और माताओं-बहनों से आशीर्वाद लिया गया। प्रमोद यादव ने दोहराया कि अखिलेश यादव का निर्देश है कि कार्यकर्ता गांव से लेकर शहर तक जाएं और सभी पीडीएफ़ समाज के लोगों की समस्याएं सुनें। वही सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि बच्चों के साथ होली खेलकर उन्हें प्रसन्नता हुई और यही असली पर्व है। इस अवसर पर संदीप पटेल, रवि भारती, जुनैद अंसारी और अरविंद विश्वकर्मा सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान सोहर गीत भी गाए गए, जिनमें "अखिलेश भैया सीएम बने हो ललना लाल भइलन फुलवा के दीपक अंगनवा अजोर भले हो" जैसे बोल शामिल थे। इस दौरान दलित बस्ती की महिलाओं ने समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के इस कदम की सराहना की। उन्होंने अपनी इच्छा व्यक्त करते हुए कहा कि वे चाहती हैं कि अखिलेश यादव फिर से मुख्यमंत्री बनें। महिलाओं ने यह भी कहा कि आने वाले चुनाव में दलित बस्ती की जनता का पूरा सहयोग रहेगा और वे अखिलेश यादव को फिर से मुख्यमंत्री बनाने के लिए संपर्क और वोट देंगी।
