Sonbhadra News: भाजपा विधायक के बयान के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, बयान को बताया निंदनीय.
भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इसे पिछड़े, दलित और वंचित समाज का अपमान बताया। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है।
sonbhadra
8:49 PM, Mar 13, 2026
Share:


सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
भाजपा के सदर विधायक भूपेश चौबे के बयान को लेकर सियासत तेज हो गई है। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने विधायक के बयान की निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया और इसे पिछड़े, दलित और वंचित समाज का अपमान बताया। सपा नेताओं ने कहा कि भाजपा के नेता समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। वहीं मुन्ना कुशवाहा और संदीप पटेल ने भी बयान की कड़ी निंदा करते हुए कार्रवाई की मांग की। सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि भाजपा विधायक के बयान से समाज में विभाजन की राजनीति को बढ़ावा मिल रहा है। वही समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पिछले दो दिनों से सोशल मीडिया के माध्यम से सदर विधायक भूपेश चौबे द्वारा सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के खिलाफ अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है। इसी के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया। सपा नेता का आरोप है कि विधायक के बयान में इस्तेमाल किए गए क्या आलू क्या भंटा क्या मुरई जैसे शब्दों से पटेल, मौर्य और दलित समाज की भावनाएं आहत हुई हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता समाज में नफरत फैलाने का काम कर रहे हैं, जबकि बेरोजगारी जैसे अहम मुद्दों पर कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। फिलहाल सपा जातीय समीकरण को लेकर आगामी विधानसभा की तैयारी में जुटी हुई है और सोनभद्र में भाजपा सदर विधायक के बयान को लेकर सियासत तेज़ कर दी है और स्थानीय मुद्दे को राज्य स्तरीय मुद्दा बनाने के लिए समाजवादी पार्टी माहौल को गर्म रखना चाहती है। जिससे जातीय समीकरण को साधा जा सके।
