Sonbhadra News: गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, भाजपा सरकार के खिलाफ लगाए नारे.
केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को पन्नूगंज रोड पर भारी प्रदर्शन किया। आक्रोशित प्रदर्शनकारियों ने 'भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ' के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है।
sonbhadra
6:05 PM, Mar 7, 2026
Share:


प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
केंद्र सरकार द्वारा घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पन्नूगंज रोड पर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने “भाजपा हटाओ, महंगाई भगाओ” के नारे लगाते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। सपा नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार ने जनता को महंगाई की आग में झोंक दिया है। उन्होंने कहा कि आज महिलाएं सबसे ज्यादा परेशान हैं। आटा, चावल, दाल, चीनी, बच्चों की पढ़ाई और घर का पूरा बजट बिगड़ चुका है। आम आदमी की थाली से रोटी छिनती जा रही है। महिला नेता गीता भारती ने भाजपा सरकार को महिला विरोधी बताते हुए कहा कि गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से रसोई का खर्च आसमान छू रहा है, जिसका सीधा असर महिलाओं पर पड़ रहा है। वहीं सपा नेता मनीष त्रिपाठी ने कहा कि महंगाई ने देश और प्रदेश की जनता को त्रस्त कर दिया है। घरेलू गैस सिलेंडर के साथ-साथ 19 किलो वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में भी बढ़ोतरी की गई है। आटा, चावल, दाल, चीनी और शिक्षा जैसी जरूरी चीजें लगातार महंगी होती जा रही हैं। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा ने सत्ता में आने से पहले महंगाई कम करने और अच्छे दिन लाने का वादा किया था, लेकिन सरकार बनने के बाद लगातार जनता पर महंगाई का बोझ डाला जा रहा है। उन्होंने कहा कि घरेलू गैस सिलेंडर के दाम में 60 रुपये और कमर्शियल सिलेंडर में 118 रुपये की बढ़ोतरी जनता पर अतिरिक्त भार है। प्रदर्शन के दौरान महिलाओं ने थाली बजाकर गैस सिलेंडर की बढ़ी कीमतों को वापस लेने की मांग की। सपा कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि यदि पेट्रोल, डीजल, खाद्य पदार्थ और रसोई गैस के दाम कम नहीं किए गए तो समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता आगे भी बड़ा आंदोलन करेंगे।
