मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp workers protested against petrol and diesel price hike protested by blowing bells and conch shells

Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, घंटा-शंख बजाकर जताया विरोध.

पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने टंकी की परिक्रमा कर घंटा और शंख बजाते हुए भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा नेताओं ने महंगाई को लेकर सरकार पर जनता की अनदेखी का आरोप लगाया।

sonbhadra

3:35 PM, May 19, 2026

Share:

Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि पर सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन, घंटा-शंख बजाकर जताया विरोध.
logo

समाजवादी कार्यकर्ताओ ने पेट्रोल पंप की परिक्रमा कर घंटा-शंख बजाकर जताया विरोध।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

पेट्रोल-डीजल की लगातार बढ़ती कीमतों को लेकर मंगलवार को समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। सपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप पर पहुंचकर टंकी की परिक्रमा की, फूल-माला चढ़ाई तथा घंटा और शंख बजाकर भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि भाजपा सरकार लगातार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाकर जनता पर महंगाई का बोझ डाल रही है।

Img

उन्होंने आरोप लगाया कि सप्ताह में दो बार कीमतों में बढ़ोतरी कर आम जनता की कमर तोड़ने का काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश और देश की जनता महंगाई, बेरोजगारी, शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की समस्याओं से जूझ रही है, लेकिन सरकार जनता की परेशानियों से बेपरवाह है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि रसोई गैस सिलेंडर, बिजली और शिक्षा तक महंगी हो गई है, जिससे आम परिवारों का बजट बिगड़ गया है।

विज्ञापन

Img

वहीं सुरेश अग्रहरी और मनीष केडिया ने कहा कि महंगाई से सबसे अधिक परेशानी गृहिणियों को हो रही है और घर चलाना मुश्किल होता जा रहा है। प्रदर्शन के दौरान प्रमोद यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि “अच्छे दिन”, “अमृत काल” और “राम राज्य” के नाम पर जनता से वादे किए गए थे, लेकिन आज जनता पर महंगाई का चाबुक चलाया जा रहा है।

Img

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी जनता के हित में लगातार संघर्ष करती रहेगी और पेट्रोल-डीजल व रसोई गैस की कीमतों में कमी की मांग उठाती रहेगी। प्रदर्शन में मुख्य रूप से सरोज शर्मा, राजू पासवान, सुनील कनौजिया, मेवालाल, जुनैद अंसारी, अरविंद कुमार और सोनू यादव सहित कई सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.