मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp workers protested against the budget by flying black balloons calling the budget a farewell budget

Sonbhadra News: काले गुब्बारे उड़ाकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया बजट का विरोध, बजट को ‘विदाई बजट’ बताया.

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदेश सरकार के अंतिम बजट को जनविरोधी बताते हुए काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। प्रमोद यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार का “आखिरी विदाई बजट” है, जो केवल हवा-हवाई है और धरातल पर जनता को कोई राहत नहीं देगा।

sonbhadra

2:44 PM, Feb 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: काले गुब्बारे उड़ाकर सपा कार्यकर्ताओं ने किया बजट का विरोध, बजट को ‘विदाई बजट’ बताया.
logo

बजट में सोनभद्र जिले की पूरी तरह अनदेखी की गई- समाजवादी पार्टी.

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को स्वर्ण जयंती चौक पर प्रदेश सरकार के अंतिम बजट को जनविरोधी बताते हुए काले गुब्बारे उड़ाकर विरोध प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने किया। प्रमोद यादव ने कहा कि यह भाजपा सरकार का “आखिरी विदाई बजट” है, जो केवल हवा-हवाई है और धरातल पर जनता को कोई राहत नहीं देगा। उन्होंने आरोप लगाया कि बजट में सोनभद्र जिले की पूरी तरह अनदेखी की गई है। उन्होंने कहा कि जिला अस्पताल मेडिकल कॉलेज में समाजवादी सरकार के समय बनाए गए ट्रामा सेंटर और बर्न यूनिट आज भी बंद पड़े हैं, जिन्हें चालू कराने के लिए सरकार ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता महंगाई और बेरोजगारी से जूझ रही है, जबकि नौकरियां संविदा पर दी जा रही हैं। केंद्र सरकार के हर साल दो करोड़ रोजगार देने के वादे को भी उन्होंने हवा-हवाई बताया। सपा कार्यकर्ताओं ने काले गुब्बारे उड़ाकर भाजपा सरकार को “विदाई” देने का प्रतीकात्मक प्रदर्शन किया। इस दौरान सपा नेता मनीष त्रिपाठी, सुरेश अग्रहरी, फरीद अंसारी, दीपक भारती, जुनैद अंसारी, अरविंद पटेल, मुन्ना कुशवाहा और अर्जुन खरवार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.