मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp workers reached police station in protest against objectionable post on aditi yadav

Sonbhadra News: अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली.

समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर की गई कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के विरोध में कोतवाली पहुंचकर FIR दर्ज कराई। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने दोषियों की गिरफ्तारी और कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि किसी भी बेटी का सोशल मीडिया पर अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। पुलिस से मामले में त्वरित कार्रवाई की मांग की गई है।

sonbhadra

12:31 PM, Jun 12, 2026

Share:

Sonbhadra News: अदिति यादव पर आपत्तिजनक पोस्ट के विरोध में सपा कार्यकर्ता पहुंचे कोतवाली.
logo

रॉबर्ट्सगंज कोतवाली में शिकायत दर्ज कराते समय सपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की बेटी अदिति यादव के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित रूप से की गई अभद्र टिप्पणियों के विरोध में शुक्रवार को समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सोनभद्र कोतवाली पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई। पार्टी नेताओं ने इस मामले में दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की मांग की। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने प्रभारी निरीक्षक से मुलाकात कर तहरीर सौंपी। शिकायत में कहा गया कि सोशल मीडिया पर अदिति यादव के खिलाफ लगातार आपत्तिजनक और अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया जा रहा है, जो सामाजिक मर्यादाओं के विपरीत है और समाज में गलत संदेश देता है।

विज्ञापन

Img

प्रमोद यादव ने कहा कि राजनीति में वैचारिक मतभेद हो सकते हैं, लेकिन किसी नेता के परिवार, बहन-बेटियों को निशाना बनाना निंदनीय है। उन्होंने कहा कि किसी भी जाति, धर्म या वर्ग की बेटी का अपमान स्वीकार नहीं किया जा सकता और ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन-चार दिनों से सोशल मीडिया पर लगातार अदिति यादव के खिलाफ अनर्गल व अमर्यादित टिप्पणियां की जा रही हैं। ऐसे लोगों की तुलना कंश-दुर्योधन और समाज के लिए घातक राक्षस तत्वों से करते हुए कहा कि इनके खिलाफ एफआईआर दर्ज कर कड़ी सजा दिलाई जानी चाहिए। सपा नेताओं ने कहा कि महिलाओं और बेटियों के सम्मान की रक्षा समाज की जिम्मेदारी है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित करने की मांग की। इस दौरान कई समाजवादी पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.