मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sp workers read hanuman chalisa in protest against petrol and diesel price increase expressed anger against the government

Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश.

सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी के विरोध में पेट्रोल पंप के पास हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रदर्शन किया। सपा जिला सचिव प्रमोद यादव ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई और बेरोजगारी से जनता को राहत देने में विफल रही है तथा आम लोगों पर आर्थिक बोझ बढ़ा रही है।

sonbhadra

2:43 PM, May 23, 2026

Share:

Sonbhadra News: पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के विरोध में सपा कार्यकर्ताओं ने पढ़ी हनुमान चालीसा, सरकार के खिलाफ जताया आक्रोश.
logo

ईंधन की क़ीमतों में वृद्धि को लेकर सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते समाजवादी पार्टी के कार्यकर्त्ता।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

सोनभद्र।

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी के विरोध में शनिवार को सोनभद्र में समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं ने अनोखे अंदाज में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल पंप के समीप बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया और बढ़ती महंगाई को लेकर केंद्र एवं प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर विरोध जताया। इस दौरान सपा नेताओं ने सरकार पर जनता को महंगाई और बेरोजगारी के बोझ तले दबाने का आरोप लगाया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला सचिव प्रमोद यादव ने कहा कि पेट्रोल और डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी से आम जनता की परेशानियां बढ़ गई हैं।

उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों के कारण महंगाई लगातार बढ़ रही है, जिससे गरीब और मध्यम वर्ग सबसे अधिक प्रभावित हो रहा है। उन्होंने कहा कि जनता महंगाई, बेरोजगारी, महंगी शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं जैसी समस्याओं से जूझ रही है, जबकि सरकार इन मुद्दों पर गंभीर नहीं दिखाई दे रही है। सपा नगर अध्यक्ष सरदार पार ब्रह्म सिंह ने कहा कि मौजूदा सरकार में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि आवश्यक वस्तुओं से लेकर बिजली, रसोई गैस और अन्य सेवाओं की कीमतों में वृद्धि से लोगों का घरेलू बजट पूरी तरह प्रभावित हो गया है। वहीं जुनैद अंसारी और मनीष केडिया ने कहा कि बढ़ती महंगाई के कारण आम आदमी का जीवन कठिन होता जा रहा है और सरकार को तत्काल राहत देने वाले कदम उठाने चाहिए।

Img

हनुमान चालीसा पाठ के संबंध में प्रमोद यादव ने कहा कि यह कार्यक्रम प्रतीकात्मक विरोध के रूप में आयोजित किया गया। उन्होंने कहा कि शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ कर कार्यकर्ताओं ने बढ़ती महंगाई और जनसमस्याओं के खिलाफ अपनी आवाज उठाई है। उनका कहना था कि सरकार को जनता की समस्याओं पर ध्यान देते हुए महंगाई पर नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सपा नगर उपाध्यक्ष सुरेश अग्रहरी ने किया। इस दौरान सरोज शर्मा, राजू पासवान, अनिल विश्वकर्मा, सरजू प्रसाद, गोपाल केवट सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रदर्शन के अंत में कार्यकर्ताओं ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ी कीमतों को वापस लेने और आम जनता को राहत प्रदान करने की मांग की।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.