Sonbhadra News: बिजली बिल की समस्याओं के लिए लगा विशेष कैंप,50 हजार की धनराशि वसूली गई.
बभनी में बिजली उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को कृति ऑनलाइन सेंटर पर विशेष कैंप लगाया गया। कैंप में करीब 50 हजार रुपये की वसूली हुई, लेकिन एसडीओ म्योरपुर शिवम गुप्ता और बड़े बाबू के नहीं पहुंचने से बड़े बकायेदारों की समस्याओं का समाधान नहीं हो सका।
sonbhadra
8:27 PM, Sep 15, 2026
Share:


बभनी में आयोजित बिजली बिल समाधान कैंप में अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे विद्युत उपभोक्ता और मौजूद विभागीय कर्मचारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।
सोनभद्र।
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ताओं की बिल संबंधी समस्याओं के समाधान के लिए मंगलवार को बभनी में एक विशेष कैंप का आयोजन किया जा गया। यह कैंप थाना बभनी के पास कृति ऑनलाइन सेंटर में लगा। इस कैंप में बिजली बिल से जुड़ी सभी समस्याओं का मौके पर ही समाधान किया जाना था । लेकिन उपखण्ड म्योरपुर शिवम गुप्ता और बड़े बाबू के न आने से बड़े बकाये दारों की समस्या का समाधान नहीं हो पाया उपभोक्ता इन्तजार करते रहे। लेकिन उप खण्ड अधिकारी म्योरपुर नहीं पहुंचे जिससे इन उपभोक्ताओं का बिजली बिल सम्बंधित नहीं हो सका। उपभोक्ता इन्तजार करते रहे। इनमें बिल में ज्यादा राशि आना, गलत रीडिंग, मीटर संबंधी दिक्कतें और बकाया या भुगतान से जुड़ी समस्याएं शामिल थी। इनमें विद्युत खाता संख्या, वर्तमान मीटर संख्या, वर्तमान मीटर रीडिंग का वीडियो और यदि उपलब्ध हो तो नवीनतम बिजली बिल या भुगतान रसीद शामिल हैं।इस कैम्प में 50000 की धनराशि वसूली गई। इस कैंप में बभनी के अवर अभियंता महेश कुमार, बभनी और संबंधित विद्युत कर्मचारी प्रमोद कुमार, मुकेश कुमार सहित अन्य मौजूद रहेंगे।



