मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news special communicable disease control campaign started special focus will be on 40 high risk villages

Sonbhadra News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 40 हाई रिस्क गांवों पर रहेगा विशेष फोकस.

जिले में मलेरिया, डेंगू, डायरिया समेत संचारी एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) का शुभारंभ बभनौली कला गांव से किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने, जलभराव न होने देने और बुखार होने पर तुरंत सरकारी अस्पताल में जांच कराने की अपील की।

sonbhadra

6:38 PM, Jul 1, 2026

Share:

Sonbhadra News: विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान शुरू, 40 हाई रिस्क गांवों पर रहेगा विशेष फोकस.
logo

विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान का शुभारंभ करते जिलाधिकारी चर्चित गौड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

जिले में मलेरिया, डेंगू, डायरिया समेत संचारी एवं जलजनित रोगों की रोकथाम के लिए बुधवार से विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान (द्वितीय चरण) का शुभारंभ किया गया। जिलाधिकारी चर्चित गौड़ ने ग्राम बभनौली कला में अभियान का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान विभिन्न विभागों के जनपद एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी, स्वास्थ्य कर्मी, ग्राम प्रधान तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। अभियान की शुरुआत करते हुए जिलाधिकारी ने कहा कि बरसात का मौसम संचारी रोगों के फैलने की दृष्टि से सबसे संवेदनशील होता है। ऐसे में प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह अपने घर और आसपास साफ-सफाई बनाए रखे तथा कहीं भी पानी जमा न होने दे, जिससे मच्छरों के पनपने की संभावना समाप्त हो सके। उन्होंने लोगों से अपील की कि बुखार आने पर उसे सामान्य वायरल समझकर नजरअंदाज न करें और न ही स्वयं दवा लेकर इलाज करें। उन्होंने कहा कि तत्काल नजदीकी सरकारी स्वास्थ्य केंद्र पर जांच कराकर समय पर उपचार कराने से मलेरिया, डेंगू और अन्य गंभीर बीमारियों से बचाव संभव है। जिलाधिकारी ने कहा कि अभियान का उद्देश्य केवल दवा उपलब्ध कराना नहीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना भी है। स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर बुखार होने पर बरती जाने वाली सावधानियां, साफ-सफाई, स्वच्छ पेयजल के उपयोग और संचारी रोगों से बचाव के उपायों की जानकारी देंगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि अभियान को पूरी गंभीरता और प्रभावशीलता के साथ संचालित किया जाए तथा किसी भी स्तर पर लापरवाही न बरती जाए।मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. रमेश कुमार मिश्रा ने बताया कि एक जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक पूरे जिले में विशेष संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत स्वास्थ्य, ग्राम विकास, नगर विकास, शिक्षा और पंचायती राज विभाग की संयुक्त टीमें गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को जागरूक करेंगी। उन्होंने बताया कि जिले के 40 उच्च जोखिम वाले गांवों को चिन्हित किया गया है, जहां विशेष निगरानी, एंटी लार्वा गतिविधियां, जलभराव की रोकथाम, साफ-सफाई और व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी बागीश कुमार शुक्ला, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. प्रेमनाथ, डॉ. जी.एस. यादव, जिला कार्यक्रम अधिकारी विनीत कुमार सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी मुकुल पाण्डेय, जिला मलेरिया अधिकारी डी.एन. श्रीवास्तव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, आशा, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, सफाईकर्मी और ग्राम पंचायत प्रतिनिधि उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.