Sonbhadra News: रामगढ़ लैम्पस में विशेष सदस्यता अभियान आयोजित.
कोन रामगढ़ लैम्पस में शनिवार को एक विशेष सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हर ग्रामीण परिवार को सहकारी समिति से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। विधायक चौबे ने सहकारिता और किसानों को एक-दूसरे का पूरक बताया।
sonbhadra
3:33 PM, Sep 27, 2025
Share:


हर ग्रामीण परिवार को एमपैक्स से जोड़ें- विधायक भूपेश चौबे.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
कोन रामगढ़ लैम्पस में शनिवार को एक विशेष सदस्यता अभियान आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि हर ग्रामीण परिवार को सहकारी समिति से जोड़ना हमारा कर्तव्य है। विधायक चौबे ने सहकारिता और किसानों को एक-दूसरे का पूरक बताया। उन्होंने जोर दिया कि एमपैक्स से जुड़े बिना किसानों का संपूर्ण विकास संभव नहीं है। जिला सहकारी बैंक मिर्जापुर के संचालक संतोष सिंह ने बताया कि सहकारी समिति की सदस्यता लेने पर किसानों को सभी पात्र लाभ मिलेंगे। सहायक आयुक्त सहकारिता सोनभद्र देवेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि सदस्यों को यूरिया, डीएपी और अन्य खाद प्राथमिकता से मिलेगी, साथ ही धान खरीद में भी वरीयता दी जाएगी। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि शशांक शेखर मिश्र एडवोकेट ने कहा कि एमपैक्स की सदस्य संख्या बढ़ने से समितियों को मिलने वाले उर्वरक की मात्रा भी बढ़ेगी। उन्होंने नवसृजित विकासखंड कोन के तीव्र विकास के लिए सहकारी समितियों को सशक्त बनाने पर जोर दिया। इस अभियान में कुल 31 किसानों ने एमपैक्स की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि द्वारा सदस्यों को कृषक पंजिका भी वितरित की गई। सचिव उदयवीर ने बताया कि अब तक कुल 91 नए सदस्य बने हैं, जिनमें से 26 का पंजीकरण ऑनलाइन किया गया है। समिति के सभापति ईश्वर नारायण मिश्र ने अतिथियों और अधिकारियों का धन्यवाद ज्ञापन कर कार्यक्रम की समाप्ति की घोषणा की। कार्यक्रम का संचालन विनय कन्नोजिया और एडीसीओ सदर अवधेश सिंह ने किया।इस अवसर पर एडीसीओ सदर अवधेश सिंह, शाखा प्रबंधक ओबरा अरविंद कुमार, शाखा प्रबंधक चोपन जगदीश नारायण, सचिव रामगढ़ उदयवीर, वासुदेव यादव सहित सैकड़ों किसान उपस्थित रहे।



