ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news special operation of police against warranties eight arrested from shaktinagar and two from shahganj

Sonbhadra News: वारंटियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, शक्तिनगर से आठ और शाहगंज से दो गिरफ्तार.

न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान में सोनभद्र पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की। शक्तिनगर पुलिस ने आठ और शाहगंज पुलिस ने दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

sonbhadra

5:47 PM, Sep 14, 2026

Share:

Sonbhadra News: वारंटियों के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, शक्तिनगर से आठ और शाहगंज से दो गिरफ्तार.
logo

शक्तिनगर व शाहगंज पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्तों के साथ पुलिस टीम।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

सोनभद्र।

न्यायालय से जारी वारंटों की शत-प्रतिशत तामीली और अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सोनभद्र पुलिस ने सोमवार को बड़ी कार्रवाई की। थाना शक्तिनगर और थाना शाहगंज पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई करते हुए कुल 10 वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के बाद सभी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देशन में चल रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) ऋषभ रुणवाल, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) अनिल कुमार और संबंधित क्षेत्राधिकारियों के पर्यवेक्षण में दोनों थानों की पुलिस टीमों ने कार्रवाई की।

थाना शक्तिनगर पुलिस ने वारंटी अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए चलाए गए विशेष अभियान के दौरान कुल आठ वारंटियों को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में बस स्टैंड निवासी शिवा गुप्ता (26), कोटा बस्ती निवासी अहलाद (43), बलिया नाला निवासी काशीनाथ (55) और रमेश यादव (28) शामिल हैं। इसके अलावा कोटा बस्ती निवासी दिनेश (46), बांसी निवासी राधेश्याम (45), बीना बस्ती निवासी परशुराम पनिका (40) तथा पीडब्ल्यूडी मोड़ निवासी प्रमोद (35) को भी गिरफ्तार किया गया। कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय के साथ उपनिरीक्षक राजेश कुमार, अजय कुमार श्रीवास्तव, सदाशिव राय और दिनेश गौतम तथा हेड कांस्टेबल दिनेश कुमार भारती, कांस्टेबल शैलेश कुमार और प्रशांत श्रीवास्तव शामिल रहे।

शाहगंज पुलिस ने दो वारंटी दबोचे-:

इसी अभियान के तहत 14 सितंबर 2026 को थाना शाहगंज पुलिस ने क्षेत्र में भ्रमण, अपराध की रोकथाम और वांछित एवं वारंटी अभियुक्तों की तलाश के दौरान मुखबिर की सूचना पर दबिश दी। पुलिस टीम ने अभियुक्तों के घरों पर अलग-अलग समय पर दबिश देकर दो वारंटी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्तों में पेटराही निवासी राजेश (47) और कुसरट निवासी चन्द्रभान (52) शामिल हैं। दोनों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस ने आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी की। शाहगंज पुलिस की कार्रवाई में उपनिरीक्षक तेजबहादुर राय के साथ कांस्टेबल बिपिन वर्मा और प्रीतम कुमार शामिल रहे। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक न्यायालय से जारी वारंटों की तामीली सुनिश्चित करने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। सोमवार की कार्रवाई में एक ही दिन में 10 वारंटियों की गिरफ्तारी को पुलिस की प्रभावी कार्रवाई के रूप में देखा जा रहा है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.