मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news speed in rain became the reason for the accident two injured in the collision between roadways bus and innova

Sonbhadra News: बारिश में रफ्तार बनी हादसे की वजह, रोडवेज बस और इनोवा की टक्कर में दो घायल.

पिपरी थाना क्षेत्र के रंटोला के समीप शनिवार सुबह बीजपुर से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस और जौनपुर से अंबिकापुर जा रही इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा सवार आशीष कुमार और अभिषेक कुमार निवासी जौनपुर गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया। दुर्घटना के बाद कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा।

sonbhadra

7:50 PM, Jun 20, 2026

Share:

Sonbhadra News: बारिश में रफ्तार बनी हादसे की वजह, रोडवेज बस और इनोवा की टक्कर में दो घायल.
logo

रंटोला के पास रोडवेज बस और इनोवा कार की टक्कर में बुरी तरह क्षतिग्रस्त कार, हादसे में दो लोग घायल।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।

पिपरी थाना क्षेत्र के मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर शनिवार सुबह एक सड़क हादसे में रोडवेज बस और इनोवा कार की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में इनोवा कार सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और कुछ समय के लिए यातायात भी प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, बीजपुर से मिर्जापुर जा रही रोडवेज बस रंटोला के समीप पहुंची थी। इसी दौरान जौनपुर से छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जा रही एक इनोवा कार से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे के समय क्षेत्र में बारिश हो रही थी, जिससे सड़क पर फिसलन बनी हुई थी। टक्कर इतनी तेज थी कि इनोवा कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। दुर्घटना में इनोवा कार सवार आशीष कुमार और अभिषेक कुमार, निवासी जौनपुर, गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद स्थानीय लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। सूचना मिलते ही पिपरी पुलिस और रंटोला चौकी पुलिस मौके पर पहुंची तथा घायलों को तत्काल उपचार के लिए हिंडालको चिकित्सालय भिजवाया गया। अस्पताल में दोनों घायलों का इलाज किया गया। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुर्धवा-बीजपुर मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। पुलिस ने क्रेन की सहायता से दुर्घटनाग्रस्त बस और कार को सड़क से हटवाया, जिसके बाद यातायात सामान्य कराया गया। चौकी प्रभारी जितेंद्र सरोज ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को तत्काल अस्पताल भेजा गया और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया गया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। प्रारंभिक तौर पर बारिश के कारण सड़क पर फिसलन होने की संभावना जताई जा रही है। पुलिस दोनों वाहनों के चालकों एवं प्रत्यक्षदर्शियों से भी जानकारी जुटा रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.