ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news speeding bike collides with a tree youth dead friend serious

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर.

म्योरपुर के किरबिल गांव में तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकरा गई, हादसे में किशन बिहारी (26) की मौत हो गई। बाइक सवार अमृतलाल गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे सीएचसी म्योरपुर से जिला अस्पताल रेफर किया गया। दोनों बीजपुर एनटीपीसी में श्रमिक थे, हादसे की सूचना से परिजनों में कोहराम मच गया।

sonbhadra

6:37 PM, Sep 24, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बाइक पेड़ से टकराई, युवक की मौत, साथी गंभीर.
logo

किरबिल सड़क हादसे के बाद दुर्घटनाग्रस्त बाइक और मौके पर पुलिस की कार्रवाई का दृश्य।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: अनुज जायसवाल।

म्योरपुर थाना क्षेत्र के किरबिल गांव में गुरुवार शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर किया गया है। जानकारी के अनुसार आरंगपानी गांव के करोंदानार टोला निवासी किशन बिहारी (26) पुत्र रामचंदर अपने साथी अमृतलाल (30) पुत्र रुपनारायण के साथ बाइक से करहिया गांव की ओर जा रहे थे। दोनों किरबिल गांव से करीब चार किलोमीटर पहले पानी की टंकी के पास पहुंचे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पीआरवी पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र म्योरपुर पहुंचाया। सीएचसी में चिकित्सक डॉ. संजीव बिंद ने दोनों की जांच की। जांच के बाद चिकित्सक ने किशन बिहारी को मृत घोषित कर दिया। वहीं गंभीर रूप से घायल अमृतलाल को प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घटना की जानकारी मिलने पर उपनिरीक्षक बलजीत भारद्वाज अस्पताल पहुंचे और आवश्यक पूछताछ की। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस द्वारा आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। बताया गया कि किशन बिहारी और अमृतलाल दोनों बीजपुर एनटीपीसी में श्रमिक के रूप में कार्य करते थे। हादसे की खबर जैसे ही परिजनों को मिली, घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस हादसे के कारणों की भी जांच कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.