ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news speeding bus wreaks havoc bike rider seriously injured

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बस का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल.

राय कॉलोनी के पास बनारसी होटल के समीप बस और बाइक की टक्कर में एनटीपीसी कर्मी अभिषेक कुमार (19) गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर किया गया है। पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर फरार बस चालक की तलाश शुरू कर दी है।

sonbhadra

7:22 PM, Jul 26, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार बस का कहर, बाइक सवार युवक गंभीर घायल.
logo

बीजपुर में बस और बाइक की टक्कर के बाद मौके पर क्षतिग्रस्त वाहन, गंभीर घायल युवक को अस्पताल ले जाते लोग।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

बीजपुर में रविवार सुबह राय कॉलोनी के समीप बनारसी होटल के पास एक बाइक और बस की टक्कर हो गई। इस हादसे में बाइक सवार 19 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक की पहचान डोडहर निवासी अभिषेक कुमार (पुत्र राजेश) के रूप में हुई है। अभिषेक बीजपुर एनटीपीसी प्लांट से अपनी ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहा था। तभी बनारसी होटल के पास एक तेज रफ्तार बस ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि अभिषेक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने घायल अभिषेक को एनटीपीसी धनवंतरी चिकित्सालय पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे उच्च चिकित्सा के लिए रेफर कर दिया है। बताया जा रहा है कि बस श्रमिकों को लेकर प्लांट जा रही थी। गड्ढों को बचाने के प्रयास में बस चालक का नियंत्रण बिगड़ गया, जिससे यह टक्कर हुई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। फिलहाल अभिषेक की हालत नाजुक बनी हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.