ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news speeding contract bus hits bike rider driver absconds injured referred to district hospital

Sonbhadra News: तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार; घायल जिला अस्पताल रेफर.

चोपन थाना क्षेत्र में रॉबर्ट्सगंज-दुद्धी मार्ग पर चलने वाली अनुबंधित बस ने बाइक सवार को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में नेवारी निवासी 50 वर्षीय रामदेव गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि साथ बैठी महिला सुरक्षित बच गई। स्थानीय लोगों ने घायल को सीएचसी चोपन पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना के बाद बस चालक फरार हो गया।

sonbhadra

6:28 PM, Jul 17, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चालक फरार; घायल जिला अस्पताल रेफर.
logo

चोपन बैरियर पर तेज रफ्तार बस की टक्कर में घायल बाइक सवार का अस्पताल में उपचार, हादसे के बाद घटनास्थल पर जुटी भीड़।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के बैरियर के पास शुक्रवार दोपहर तेज रफ्तार अनुबंधित बस ने एक बाइक को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया, जबकि उसके साथ बैठी महिला बाल-बाल बच गई। दुर्घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। घटना के बाद आसपास अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के अनुसार, अनुबंधित बस रॉबर्ट्सगंज से दुद्धी की ओर जा रही थी। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि बस ने पीछे से बाइक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्काल घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) चोपन पहुंचाया। सीएचसी में तैनात डॉ. अंकित श्रीवास्तव ने बताया कि दोपहर करीब 3:15 बजे सड़क दुर्घटना का मामला अस्पताल पहुंचा। जांच में घायल के सिर में गंभीर चोट (हेड इंजरी) और पैर में फ्रैक्चर पाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी रेफर कर दिया गया। दुर्घटना में साथ मौजूद महिला को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह सुरक्षित है।

विज्ञापन

Img

घायल की पहचान रामदेव (50) पुत्र छोटन, निवासी नेवारी के रूप में हुई है। हादसे के बाद बस में सवार यात्री दूसरे साधनों से अपने गंतव्य के लिए रवाना हो गए। सूचना मिलते ही चोपन थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दुर्घटनाग्रस्त बस तथा क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर थाने पहुंचा दिया। पुलिस फरार बस चालक की तलाश कर रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी हुई है। लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर स्थानीय लोगों में रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र से गुजरने वाली बसें और भारी वाहन तेज रफ्तार से चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। लोगों ने प्रशासन से तेज रफ्तार वाहनों पर प्रभावी कार्रवाई, नियमित जांच और सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.