Sonbhadra News: तेज रफ्तार टिप्पर वाहन का कहर, चपेट में आने से बाइक सवार की मौत.
ओबरा थाना क्षेत्र में टिप्पर की टक्कर से सिंगरौली निवासी करन यादव की मौत हो गई। घटना चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के पास हुई। घायल युवक को स्थानीय लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, लेकिन रास्ते में ही दम तोड़ दिया। पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फरार चालक की तलाश जारी है।
sonbhadra
10:26 AM, May 4, 2026
Share:


पुलिस ने वाहन कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है, फरार चालक की तलाश जारी।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
ओबरा थाना क्षेत्र में एक तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मृत्यु हो गई। यह घटना चोपन रोड स्थित शारदा मंदिर के समीप हुई। हादसे के बाद टिप्पर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया। मृतक की पहचान सिंगरौली निवासी करन यादव (पुत्र राजकुमार यादव) के रूप में हुई है। वह रेलवे में सिंहा एंटरप्राइज कंपनी के ठेकेदार के साथ काम करता था। जानकारी के अनुसार, करन यादव अपनी बाइक संख्या UP 64 AB 1983 से जा रहे थे, तभी टिप्पर संख्या UP 70 BT 8221 ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर से करन यादव गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उन्हें ऑटो से चोपन सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा। हालांकि, अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मृत्यु हो गई। चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। क्षेत्र में खनन कार्य के दौरान ओवरलोड टिप्परों का संचालन लगातार जारी रहने की बात सामने आई है। आरोप है कि परिवहन विभाग की लापरवाही के कारण बिना नंबर प्लेट या नियमों की अनदेखी कर वाहन सड़कों पर दौड़ रहे हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं हो रही हैं। इस पर जिम्मेदार विभाग द्वारा ठोस कार्रवाई न किए जाने से लोगों में आक्रोश है। घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 पुलिस और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा। पुलिस ने बाइक और टिप्पर को कब्जे में लेकर थाने भेज दिया है। पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी की जा रही है।
