मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news speeding trailer created havoc three sheds and 5 vehicles damaged major accident averted

Sonbhadra News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, तीन शेड व 5 वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला.

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास शुक्रवार भोर करीब 3:41 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने मकान को जद में लेते हुए वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई।

sonbhadra

6:53 AM, Feb 13, 2026

Share:

Sonbhadra News: तेज रफ्तार ट्रेलर ने मचाया कहर, तीन शेड व 5 वाहन क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला.
logo

हादसे के बाद चालक मौके से फरार, पुलिस जांच में जुटी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंदन कुमार, चोपन।

सोनभद्र।

चोपन थाना क्षेत्र के वाराणसी-शक्तिनगर स्टेट हाईवे स्थित गुरुद्वारा स्कूल के पास शुक्रवार भोर करीब 3:41 बजे तेज रफ्तार बेकाबू ट्रेलर ने मकान को जद में लेते हुए वाहनों को टक्कर मार दी। हादसे से इलाके में अफरा-तफरी मच गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि दुर्घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, लेकिन लाखों रुपये की संपत्ति क्षतिग्रस्त हो गई। जानकारी के अनुसार कोयला लदा ट्रेलर वाराणसी की ओर जा रहा था। इसी दौरान चालक वाहन से नियंत्रण खो बैठा और सड़क किनारे मकान के सामने लगे तीन शेड (सीट) तोड़ते हुए खड़ी गाड़ियों को रौंद दिया। हादसे में घर के बाहर खड़ी चार बाइक और एक कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। दुकान के पास बाइक ट्रेलर के पहिए में फंसने से वाहन जाकर रुका। टक्कर की तीव्रता का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि दुकान में रखा भारी लोहे का बक्सा उड़कर तीन सीट पर जा अटका। हादसे में दुकानदारों को भी भारी नुकसान हुआ है। अभी तक सभी क्षतिग्रस्त सामान का पूरा आकलन नहीं हो सका है, लेकिन अनुमानित नुकसान 5-6 लाख रुपये बताया जा रहा है। तेज आवाज और धूल का गुबार उठने से आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए।

विज्ञापन

Img

लोगों को आशंका थी कि कहीं कोई राहगीर ट्रेलर की चपेट में न आ गया हो, लेकिन जांच में कोई घायल या मृत नहीं मिला। स्थानीय दुकानदार नीरज सोनी ने बताया कि हादसा उस समय हुआ जब सभी लोग सो रहे थे। आवाज सुनकर बाहर आए तो देखा कि ट्रेलर ने उनकी दुकान और मकान के सामने खड़ी नई बाइक समेत चार बाइक व पड़ोसी की कार को रौंड दिया है। उनके मकान के बाहर लगी लोहे की सीढ़ी भी टूट गई। उन्होंने बताया कि निर्माण कार्य के लिए रखा ईंट-बालू-सीमेंट भी क्षतिग्रस्त होकर दूर जा फेकाया यदि यह सामग्री न होती तो ट्रेलर घर के अंदर तक आघात कर सकता था। वही घटना के बाद चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर डायल-112 और स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची तथा नुकसान का आकलन शुरू कर दिया। घटना में ट्रेलर वाहन को भी नुकसान पहुंचा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण नहीं है। दिन-रात भारी वाहन तेज गति से सरपट गुजरते हैं, जिससे लगातार हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने आशंका जताई कि चालक को नींद की झपकी आने से हादसा हुआ होगा। उन्होंने प्रशासन से हाईवे पर गति नियंत्रण और सुरक्षा उपाय करने की मांग की है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.