ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news spray machines distributed to farmers sewing machines to women

Sonbhadra News: किसानों को स्प्रे मशीन, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित.

असनहर स्थित परिवार कल्याण केंद्र पर हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग की ओर से स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सामग्री वितरित की गई। बीडीओ रूपेश कुमार मंडल ने 10 किसानों को स्प्रे मशीन और पांच महिलाओं व युवतियों को सिलाई मशीन प्रदान की। उन्होंने महिलाओं को सिलाई-कढ़ाई के जरिए आत्मनिर्भर बनने और किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने के लिए प्रेरित किया।

sonbhadra

5:24 PM, Sep 8, 2026

Share:

Sonbhadra News: किसानों को स्प्रे मशीन, महिलाओं को सिलाई मशीन वितरित.
logo

असनहर में ग्रामीणों को स्प्रे मशीन और सिलाई मशीन वितरित करते हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग के प्रतिनिधि एवं उपस्थित अधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

हिण्डाल्को ग्रामीण विकास विभाग, रेनुकूट के सीएसआर प्रमुख अनिल कुमार झा के नेतृत्व में मंगलवार को असनहर स्थित परिवार कल्याण केंद्र पर स्वरोजगार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सामग्री का वितरण किया गया। खंड विकास अधिकारी रूपेश कुमार मंडल ने क्षेत्र के 10 किसानों को फसलों में कीटनाशक एवं दवा के छिड़काव के लिए स्प्रे मशीन तथा पांच महिलाओं व युवतियों को सिलाई मशीन वितरित की। इस दौरान बीडीओ रूपेश कुमार मंडल ने महिलाओं और युवतियों को सिलाई मशीन के माध्यम से स्वरोजगार शुरू करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सिलाई-कढ़ाई का काम घर से शुरू कर महिलाएं आत्मनिर्भर बन सकती हैं। गांव में प्रचार-प्रसार कर कपड़े सिलने का काम बढ़ाया जाए तो इससे अच्छी आमदनी अर्जित की जा सकती है। उन्होंने किसानों को आधुनिक तरीके से खेती करने और फसलों की बेहतर देखभाल के संबंध में भी जानकारी दी। कार्यक्रम में ग्रामीण विकास अधिकारी प्रदीप कुमार सोनी, राजबहादुर सिंह, ब्लॉक संयोजक लालकेश कुशवाहा, शिवपूजन, अजहर, रामचरन, लालमन और विजय कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.