ब्रेकिंग न्यूज़
sliderimg
sliderimg
sliderimg
मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news sri mahadev enterprises firm who appeared in the color of independence celebrated the 79th anniversary of independence day with pomp

Sonbhadra News: आजादी के रंग में रंगा दिखा श्री महादेव इंटरप्राइजेज फर्म, स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया.

पूरा देश आज 79 वा स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। हर कोई आजादी के रंग में रंगा हुआ है। ऐसे में श्री महादेव इंटरप्राइजेज फर्म भी आजादी के महा महोत्सव को अपने फर्म के अपने सहयोगियों के बीच मनाकर सभी को शुभकामनायें दी।

sonbhadra

7:55 PM, Aug 15, 2025

Share:

Sonbhadra News: आजादी के रंग में रंगा दिखा श्री महादेव इंटरप्राइजेज फर्म, स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ को धूमधाम से मनाया.
logo

आजादी का महा उत्सव मनाते श्री महादेव इंटरप्राइजेज फर्म।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

सोनभद्र।

श्री महादेव इंटरप्राइजेज के तत्वाधान में फर्म से जुड़े सभी संभ्रांत जनों की उपस्थिति में स्वतंत्रता दिवस की 79 वीं वर्षगांठ बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में फर्म के चेयरमैन आदरणीय वीरेंद्र कुमार पाठक उपस्थित रहे, जिन्होंने ध्वजारोहण करने के पश्चात देशवासियों के नाम संबोधन किया और आज़ादी के महत्व पर पूरे विस्तार से प्रकाश डाला। फर्म के ऑनर अजय सिंह यादव (डिम्पल) ने शहीदों को नमन किया और शहीदों की शहादत को याद कर करुणा से भर गए। उन्होंने लोगों को शपथ दिलाया कि देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने के लिए सभी को भाईचारे के साथ एक दूसरे का साथ निभाना होगा। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्होंने कहा कि फर्म केवल व्यवसाय का एक माध्यम ही नहीं अपितु देश के नव निर्माण का एक महत्वपूर्ण अंग है।

विज्ञापन

Img

फर्म से जुड़े सभी अधिकारी, कर्मचारी, सहयोगी एक परिवार की तरह हैं और हमें एक दूसरे के साथ बंधुत्व की विचारधारा से काम करना है। श्री महादेव इंटरप्राइजेज के पट्टाधारक और पार्टनर अरुण सिंह यादव ने फर्म के कर्मचारियों के अतुल्यनीय योगदान और राष्ट्रप्रेम की भावना को सराहा और सभी पार्टनर साथियों के देश सेवा की सकारात्मक भावना से राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दिए गए योगदान की खूब तारीफ की। मौके पर श्री महादेव इंटरप्राइजेज के सह मालिक रुपेश सिंह, अजय कुमार ओझा, सत्येंद्र सिंह, राकेश यादव, निशांत कुशवाहा, सुरेश केशरी, जावेद फारूखी, नीरज भाटिया, काका, शैलेन्द्र कुमार यादव, अखिलेश यादव, बिपिन सिंह कश्यप, मैनेजर कुशवाहा, विजय सिंह, मोहम्मद शागिर, मोहम्मद शाकिर, दीपांकर, अमित यादव, संजीव, बृजेश यादव, अनुराग, प्रमोद जायसवाल, अजय सिंह, मोहम्मद परवेज, मोहम्मद असगर अली, मोहम्मद दानिश, बुद्धसेन, पवन राव, सोनू जायसवाल, जलन पाल, जंगीलाल, नन्हे माली, उमेश मौर्य, रंजीत मौर्या सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.