Sonbhadra News: चोरी की 40 कुंतल सरिया सहित पिकअप बरामद, दो आरोपी गिरफ्तार.
शक्तिनगर पुलिस ने चोरी और अवैध कबाड़ी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए लगभग 40 कुंतल चोरी की लोहे की सरिया से लदे पिकअप वाहन को बरामद किया है। पुलिस ने मौके से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, जबकि एक कबाड़ी अभी फरार बताया जा रहा है। बरामद सरिया की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई है।
sonbhadra
5:09 PM, May 22, 2026
Share:


बरामद सरिया की कीमत करीब 2.40 लाख रुपये आंकी गई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
जनपद में चोरी और अवैध कबाड़ी गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना शक्तिनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की लगभग 40 कुंतल लोहे की सरिया से लदे एक पिकअप वाहन को बरामद करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। बरामद माल की अनुमानित कीमत करीब 2 लाख 40 हजार रुपये बताई गई है। मामले में एक अन्य कबाड़ी की तलाश जारी है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मुख्यालय अनिल कुमार तथा क्षेत्राधिकारी पिपरी हर्ष पाण्डेय के पर्यवेक्षण में थाना शक्तिनगर पुलिस ने यह कार्रवाई की। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोरी की लोहे की सरिया एक पिकअप वाहन में लादकर ले जाई जा रही है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर पिकअप वाहन संख्या UP 67 T 9712 को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान वाहन में लगभग 40 कुंतल लोहे की सरिया बरामद हुई। पूछताछ और जांच में सामने आया कि बरामद सरिया चोरी की है। इसके बाद पुलिस ने वाहन में मौजूद दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान शिराज उर्फ सिराज पुत्र हकीम तथा पियूष कुमार पुत्र अशोक ठाकुर, दोनों निवासी खड़िया थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना शक्तिनगर में मु.अ.सं. 101/2026 के तहत धारा 303(2), 317(2) बीएनएस तथा 207 मोटर वाहन अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं चोरी के माल की खरीद-फरोख्त से जुड़े एक अन्य कबाड़ी की तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र कुमार राय, उपनिरीक्षक अजय कुमार श्रीवास्तव, कांस्टेबल सत्यम सरोज तथा कांस्टेबल विजय प्रताप शामिल रहे। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में सक्रिय चोरी और अवैध कबाड़ी गिरोहों में हड़कंप मचा हुआ है।
