Sonbhadra News: रायपुर थाना क्षेत्र में सख्त चेकिंग- कई वाहनों का चालान, लोगों को दी गई चेतावनी.
रायपुर थाना में पुलिस ने मुख्य मार्गों पर वाहनों की गहन जांच की। बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और कागजात के वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई हुई। दर्जनों वाहनों का चालान कर सख्त चेतावनी दी गई। पुलिस ने कहा कि अभियान लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। आने वाले दिनों में चेकिंग और तेज करने की बात कही गई।
sonbhadra
7:35 PM, May 1, 2026
Share:


बिना हेलमेट, सीट बेल्ट और कागजात के वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: कन्हैया लाल यादव, रायपुर।
सोनभद्र।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को मजबूत करने और सड़क सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से पुलिस का सख्त एक्शन देखने को मिला। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह यादव के नेतृत्व में चलाए गए सघन चेकिंग अभियान में कई वाहन चालकों के खिलाफ कार्रवाई की गई। मुख्य मार्गों और चौराहों पर पुलिस टीम ने वाहनों की गहन जांच की। इस दौरान बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, अधूरे कागजात और ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को रोका गया। पुलिस ने दर्जनों वाहनों का चालान करते हुए सख्त चेतावनी दी कि नियमों की अनदेखी पर आगे और कड़ी कार्रवाई की जाएगी। चौकी प्रभारी शमशेर सिंह यादव ने स्पष्ट किया कि यह अभियान केवल चालान काटने के लिए नहीं, बल्कि लोगों की सुरक्षा के लिए चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि सड़क दुर्घटनाओं में अधिकतर मौतें सिर में गंभीर चोट लगने से होती हैं, ऐसे में हेलमेट पहनना बेहद जरूरी है। हेलमेट क्यों जरूरी है- दुर्घटना के समय सिर को गंभीर चोट से बचाता है, जान बचने की संभावना कई गुना बढ़ जाती है, शहर हो या हाईवे-हर जगह जरूरी, कानूनन अनिवार्य, उल्लंघन पर जुर्माना। उन्होंने लोगों से अपील की कि हेलमेट पहनना केवल नियम नहीं, बल्कि परिवार की सुरक्षा से जुड़ा जिम्मेदार कदम है। पुलिस ने यह भी संकेत दिया कि आने वाले दिनों में चेकिंग अभियान और तेज किया जाएगा, ताकि सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सके और लोग ट्रैफिक नियमों का पालन करें।



