Sonbhadra News: महिला सुरक्षा पर सख्ती: छेड़खानी व धमकी मामले में 6 अभियुक्त दबोचे गए.
कोन थाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, नाबालिग छात्रा से छेड़खानी में 6 आरोपी गिरफ्तार। पॉक्सो एक्ट के तहत दर्ज था मामला, बस स्टैंड तिराहा से हुई गिरफ्तारी। पुलिस ने सभी को न्यायालय भेजा।
sonbhadra
6:02 PM, Apr 13, 2026
Share:


नाबालिग छात्रा से छेड़खानी मामले में 6 आरोपी गिरफ्तार, कोन पुलिस की कार्रवाई.
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
महिला सुरक्षा को लेकर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोन थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नाबालिग छात्रा से छेड़खानी के मामले में छह अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। सभी आरोपियों को न्यायालय के समक्ष पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा के निर्देशन, अपर पुलिस अधीक्षक अनिल कुमार के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी ओबरा अमित कुमार के मार्गदर्शन में यह कार्रवाई मिशन शक्ति अभियान के तहत की गई। पुलिस के अनुसार, थाना कोन में दर्ज मुकदमा संख्या 59/26 में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी, अश्लील हरकत और धमकी देने का मामला सामने आया था। इस मामले में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने विम्ढमगंज-कोन बस स्टैंड तिराहा से सभी छह नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में यशवंत, सुमंत कुमार, शशि कुमार, राकेश, मनीष कुमार और विकेश कुमार शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि सभी अभियुक्तों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करते हुए उन्हें न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि महिला सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।
