मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news strong result of dav rihandnagar preeti sailja topped with 97 2 marks

Sonbhadra News: डीएवी रिहंदनगर का दमदार रिजल्ट, प्रीति-शैलजा ने 97.2% अंक से किया टॉप.

बीजपुर के डीएवी पब्लिक स्कूल का 10वीं रिजल्ट शानदार रहा। प्रीति और शैलजा यादव ने 97.2% अंक हासिल किए। चारू स्मिता ने 93% जबकि कीर्ति और आशीष ने 92.4% अंक पाए। विद्यालय में जश्न का माहौल, मिठाई बांटकर खुशी मनाई गई। प्राचार्य ने छात्रों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

sonbhadra

7:48 PM, Apr 15, 2026

Share:

Sonbhadra News: डीएवी रिहंदनगर का दमदार रिजल्ट, प्रीति-शैलजा ने 97.2% अंक से किया टॉप.
logo

सोनभद्र में डीएवी स्कूल का जलवा, छात्रों ने शानदार प्रदर्शन से बढ़ाया मान।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: नीरज गुप्ता, बीजपुर।

डीएवी पब्लिक स्कूल, एनटीपीसी रिहंदनगर ने सीबीएसई कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। विद्यालय के विद्यार्थियों ने शानदार अंक प्राप्त कर न केवल अपने माता-पिता बल्कि पूरे क्षेत्र को गौरवान्वित किया है। इस वर्ष विद्यालय की मेधावी छात्राओं कुमारी प्रीति और शैलजा यादव ने 97.2 प्रतिशत अंक प्राप्त कर संयुक्त रूप से शीर्ष स्थान हासिल किया। उनके इस शानदार प्रदर्शन ने विद्यालय के शैक्षणिक स्तर को एक बार फिर साबित कर दिया। इसके अलावा चारू स्मिता ने 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया, जबकि कीर्ति मिश्रा और आशीष यादव ने 92.4 प्रतिशत अंक हासिल कर विद्यालय की उपलब्धियों में चार चांद लगा दिए। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी का माहौल देखने को मिला। विद्यार्थियों, अभिभावकों और शिक्षकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर इस सफलता का जश्न मनाया। छात्रों के चेहरों पर खुशी और आत्मविश्वास साफ झलक रहा था। विद्यालय के प्राचार्य राजकुमार ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के समर्पित मार्गदर्शन और अभिभावकों के निरंतर सहयोग का परिणाम है। उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने और जीवन में उच्च लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया।इस अवसर पर विद्यालय के वरिष्ठ शिक्षक विजय कुमार तिवारी, डॉ. राजेश कुमार श्रीवास्तव, एस.पी. तिवारी, जय सिंह और सौरभ कुमार सहित सभी शिक्षकों ने भी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विद्यालय परिवार की इस उपलब्धि से पूरे क्षेत्र में खुशी और गर्व का माहौल है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.