मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news student died after being hit by a tanker police seized the tanker and started taking further action

Sonbhadra News: टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत, टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस.

रॉबर्ट्सगंज के एआरटीओ के पास एक सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अनेक घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है।

sonbhadra

8:43 PM, Jan 22, 2026

Share:

Sonbhadra News: टैंकर की चपेट में आने से छात्र की मौत, टैंकर को जब्त कर आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस.
logo

पुलिस ने टैंकर को भी जब्त कर लिया है।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरों सोनभद्र।

रॉबर्ट्सगंज के एआरटीओ के पास एक सड़क हादसे में पॉलिटेक्निक के एक छात्र की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि दो अनेक घायल हो गए सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज जारी है। छात्र मोटरसाइकिल से परीक्षा देने के बाद घूमने के लिए एक पॉइंट जा रहे थे तभी यह हादसा हो गया।वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। जानकारी के अनुसार, पन्नूगंज थाना क्षेत्र के साई पब्लिक स्कूल में पढ़ने वाले तीन छात्र बाइक से पॉलिटेक्निक की परीक्षा देने के लिए रॉबर्ट्सगंज के संत कीनाराम कॉलेज उरमौरा आए थे। परीक्षा के बाद वे इको पॉइंट घूमने जा रहे थे। जैसे ही वह Arto ऑफिस के आगे बढ़े ही थे कि बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। जिससे तीनों नीचे गिर गए। बाइक पर पीछे बैठा छात्र शिवकुमार (17 वर्ष), पुत्र बृजराज, निवासी शील्थम पटना, पन्नूगंज, नीचे गिर गया। उसी दौरान रॉबर्ट्सगंज से चोपन की ओर जा रहे एक टैंकर (UP 42 ET 4569) ने उसे कुचल दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वही मोटरसाइकिल बैठे अन्य अमित कुमार मौर्य (18 वर्ष) और शिवम गुप्ता (17 वर्ष) घायल हो गये। घटना की सूचना मिलते ही लोढ़ी चौकी प्रभारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लोढ़ी भेजवाया गया। वहीं घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कर दिया, पुलिस ने टैंकर को भी जब्त कर लिया है। पुलिस ने मृतक छात्र के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। रॉबर्ट्सगंज कोतवाली प्रभारी रामस्वरूप वर्मा ने बताया कि घटना के बारे में परिजनों को अवगत करा दिया गया है परिजनों के तरफ से अभी कोई तहरीर नहीं मिली है तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल के मर्चरी में रखा गया है।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.