मुख्य खबरें/न्यूज़/sonbhadra news student union elections concluded in shivam sankalp inter college deepanjali and ayush became head girl and head boy

Sonbhadra News: शिवम संकल्प इंटर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, दीपांजलि और आयुष बने हेड गर्ल-हेड बॉय.

शिवम संकल्प इंटर कॉलेज, बखरिहवाँ में छात्रसंघ चुनाव का परिणाम घोषित कर विजयी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाई गई। हेड गर्ल पद पर दीपांजलि पाण्डेय और हेड बॉय पद पर आयुष जायसवाल विजयी रहे। विद्यालय के मुखिया रामप्रकाश पाण्डेय ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को नेतृत्व एवं जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

sonbhadra

6:47 PM, Aug 6, 2026

Share:

Sonbhadra News: शिवम संकल्प इंटर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव संपन्न, दीपांजलि और आयुष बने हेड गर्ल-हेड बॉय.
logo

शिवम संकल्प इंटर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव के विजयी छात्र-छात्राओं को शपथ दिलाते विद्यालय परिवार के पदाधिकारी।

Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें

Story By: चंद्रशेखर पाण्डेय, बभनी।

सोनभद्र।

बभनी क्षेत्र के बखरिहवाँ स्थित शिवम संकल्प इंटर कॉलेज में छात्रसंघ चुनाव सकुशल संपन्न होने के बाद गुरुवार को परिणाम घोषित किए गए। इसके उपरांत आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में सभी निर्वाचित छात्र-छात्राओं को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। विद्यालय में कुल 10 पदों के लिए चुनाव कराया गया था। हेड गर्ल पद पर चार प्रत्याशियों के बीच हुए मुकाबले में दीपांजलि पाण्डेय ने 438 में से 219 मत प्राप्त कर जीत हासिल की। वहीं हेड बॉय पद पर आयुष जायसवाल ने 459 में से 292 मत प्राप्त कर विजय दर्ज की। अनुशासन प्रभारी बालिका वर्ग में खुशबू विश्वकर्मा, अनुशासन प्रभारी बालक वर्ग में आलोक, स्वच्छता प्रभारी बालिका वर्ग में उजाला विश्वकर्मा, स्वच्छता प्रभारी बालक वर्ग में सौरभ, सांस्कृतिक प्रभारी बालिका वर्ग में अंशिका, सांस्कृतिक प्रभारी बालक वर्ग में चंद्रमणि, खेल प्रभारी बालिका वर्ग में दिव्या तथा खेल प्रभारी बालक वर्ग में आदित्य विजयी घोषित हुए।

विज्ञापन

Img

गौरतलब है कि छात्रसंघ चुनाव के लिए मतदान 31 जुलाई को कराया गया था। मतगणना के बाद गुरुवार को परिणाम घोषित किए गए। इसके बाद विद्यालय परिवार के मुखिया रामप्रकाश पाण्डेय ने सभी निर्वाचित प्रतिनिधियों को शपथ दिलाई। उन्होंने छात्र प्रतिनिधियों से विद्यालय के अनुशासन, स्वच्छता, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान करते हुए नेतृत्व क्षमता विकसित करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम का संचालन विद्यालय के सीसीए कोऑर्डिनेटर दीपक कुमार यादव ने किया। इस अवसर पर विनोद शुक्ला, प्रहलाद राम तिवारी, सुरेंद्र दुबे, उमेश दुबे, रामअवध, अमरेश, अशर्फी, रवि कुमार, रजनी हलदर, दीप्ती, रीना, साधना सिंह, साक्षी श्रीवास्तव, शोभा सिंह, नीरज शर्मा, अरविन्द, उमाशंकर, विकास पाल, श्वेता, सुषमा, संगीता, प्रिया, लक्ष्मी राव, तेजबली चौबे, रविन्द्र कुमार, अवधेश जायसवाल सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।


headingicon

सम्बंधित खबर


headingicon

विज्ञापन


headingicon

लोकल न्यूज़

और देखे
headingicon

विज्ञापन

headingicon

विज्ञापन

Design and Developed by SpriteEra IT Solutions Pvt. Ltd.
© Copyright Purvanchal Bhaskar 2025. All rights reserved.