Sonbhadra News: सरस्वती प्रतिमा के सामने अश्लील गानों पर नाचे छात्र, जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग.
पंडित लोकनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, बगनारी (गुरमा) से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सरस्वती पूजा और विदाई समारोह के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें छात्र मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने डीजे की तेज धुन पर अश्लील गानों पर नाचते और कपड़े उतारते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र तेज संगीत पर आपत्तिजनक तरीके से थिरक रहे हैं।
sonbhadra
8:20 PM, Feb 11, 2026
Share:


वायरल वीडियो में छात्र तेज संगीत पर आपत्तिजनक तरीके से थिरक रहे।
Daily ख़बरों के लिए फ़ॉलो करें
Story By: विकास कुमार हलचल, ब्यूरो सोनभद्र।
सोनभद्र।
विज्ञापन
पंडित लोकनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज, बगनारी (गुरमा) से एक शर्मनाक वीडियो सामने आया है। यह वीडियो सरस्वती पूजा और विदाई समारोह के दौरान का बताया जा रहा है, जिसमें छात्र मां सरस्वती की प्रतिमा के सामने डीजे की तेज धुन पर अश्लील गानों पर नाचते और कपड़े उतारते दिख रहे हैं। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि छात्र तेज संगीत पर आपत्तिजनक तरीके से थिरक रहे हैं। कुछ छात्र तो मर्यादा की सारी हदें पार करते हुए अपने कपड़े उतारकर नाचते हुए भी दिखाई दे रहे हैं। यह घटना शिक्षा के मंदिर कहे जाने वाले विद्यालय की गरिमा पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष इस तरह का अश्लील प्रदर्शन विद्यालय प्रबंधन और प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाता है। समाज और अभिभावकों के बीच इस वीडियो को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की जा रही है। प्रशासन से इस पूरे मामले की कठोर जांच करने और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की गई है।
